रामदेव के खिलाफ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अब PM मोदी को लिखा पत्र- देशद्रोह के लिए कार्रवाई हो
नई दिल्ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से लगातार योगगुरू रामदेव पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखने के बाद आईएमए ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा है। आईएमए ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कहा, "वैक्सीनेशन पर पतंजलि के मालिक रामदेव के गलत सूचनाएं देने वाले अभियान को रोका जाना चाहिए। जैसा कि एक वीडियो में उन्होंने दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए। रामदेव ने आखिर ऐसा कैसे कह दिया। इसके लिए रामदेव पर देशद्रोह के आरोपों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए।"
Recommended Video

आईएमए ने आज सुबह ही रामदेव को 1000 करोड़ रु. का मानहानि नोटिस भी भेजा था। जिसमें कहा गया कि, रामदेव अपने किए की लिखित में माफी मांगें। नोटिस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (उत्तरांचल ब्रांच) ने लिखा, "यदि रामदेव अपने द्वारा दिए गए बयानों का विरोध करने वाला वीडियो पोस्ट नहीं करते और अगले 15 दिनों के भीतर लिखित में माफी नहीं मांगते हैं तो उनसे 1000 करोड़ रुपए की मांग की जाएगी।''
इससे एक दिन पहले आईएमए के पत्र में रामदेव के एलोपैथिक चिकित्सा पेशे और चिकित्साकर्मियों के खिलाफ दिए गए बयानों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। पत्र में कहा गया था कि, महामारी वाले संकट के इस दौर में रामदेव ने डॉक्टरों के कर्तव्य को धता बताते हुए उनका मजाक उड़ाया। रामदेव ने जो किया है, उसके लिए उन पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। यह पत्र सीधे उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत को लिखा गया।

उधर, रामदेव ने भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) को खुला पत्र (ओपन लेटर) जारी करते हुए एलोपैथी को चुनौती दी है। रामदेव ने इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) और फार्मा कंपनियों को खुले खत में 25 सवाल पूछे, जिनमें से कई सवाल हास्यास्पद हैं।
रामदेव के आईएमए को पूछे गए 25 सवाल
- - एलोपैथी के पास हाईपरटेंशन (बीपी) व उसे कंलीकेशंस के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है।
- - एलोपैथी के पास टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज व उसके कंलीकेशंस के लिए स्थायी समाधान क्या है।
- - फार्मा इंडस्ट्री के पास थाॅयरायड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है।
- - एलोपैथी के पास फैटी लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस की मेडिसिन क्या है। अब तो ऐलोपैथी दो सौ साल का हो गया, बताइए।
- - फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट ब्लाकेज को रिवर्स करने का क्या उपाय है। बिना बाईपास, एंजियोप्लास्टि का स्थायी समाधान है।
- - फार्म इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और ईएफ कम होने पर बिना पेसमेकर लगाए कौन सा इलाज है।
- - कोलेस्ट्राल के रोगियों में कोलस्टॉल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित क्या इलाज है।
- - फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द, माइग्रेन का कोई स्थायी समाधान है।
- - फार्म इंडस्ट्री में आंखों का चश्मा उतारने और हीयरिंग ऐड हट जाए, इसका निर्दोष इलाज क्या है।
- - पायरिया से दांत हिलने बंद हो जाए और मसूड़े मजबूत हो जाएं, इसका इलाज बता दें।
- - किसी आदमी का रोज कम से कम आधा से एक किलो वजन कम जाए बिना सर्जरी के कोई ऐसी दवा है।
- - सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस और सफेद दाग का कोई स्थायी समाधान बताएं।
- - माडर्न मेडिकल साइंस में एंक्लोजिंग स्पोंडिलोसिस का स्थायी समाधान क्या है।
- - एलपैथी के पास पार्किसन का स्थायी समाधान क्या है।
- - साइड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, एसीडिटी का फार्मा इंस्ट्री के स्थायी समाधान क्या है।
- - अनिद्रा, (इंसोमनिया) लोगों को नीद नहीं आती है, आपकी दवा चार से छह घंटे ही असर करती हैं। स्थायी समाधान दे दें।
- - स्ट्रेस हार्मोंस कम करने के लिए और हैप्पी हार्मोंस बढ़ाने के लिए क्या दवा है।
- - इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों जो बहुत पेनफुल होती है, ऐसी दवाएं बताएं जिससे समाधान हो जाए।
- - फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवा बताएं
- - एलोपैथी में बिना साइड इफेक्ट के हिमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बताएं
- - आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है। उसे इंसान बनाने वाली कोई दवाई बताएं।
- - आदमी के सारे ड्रग्स एडिशन छूट जाएं, ऐसी कोई दवा बताएं
- - एलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवा है तो बताएं
- - फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना मरीज को बिना ऑक्सीजन सिंलिंडर ऑक्सीजन बढ़ाने की कोई उपाय बताएं।
- - एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण संपन्न है तो एलोपैथी डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications