दिल्ली में सुभाष पार्क इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या
दिल्ली में नॉर्थ ईस्ट जिले में सुभाष पार्क इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों लोगों को अलग-अलग घटनाओं गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इन दोनों लोगों की हत्या क्यों की गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में तफ्तीश कर रही है और आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों की हत्या की गई है वो दोनों एक दूसरे को जानते थे। पुलिस को रात तकरीबन 2.30 बजे इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने घटना के बाद अपराधियों की धरपकड़ के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
डीसीपी नॉर्थ ईस्ट जॉय टिर्की ने बताया कि दोनों ही युवकों को 300 मीटर के दायरे में गोली मारी गई है। दोनों एक दूसरे को जानते थे। हम चश्मदीदों से पूछताछ कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सुभाष पार्क के गली नंबर 6 में यह घटना हुई है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक आदमी मिला, जिसकी उम्र 40 साल थी, उसे दो गोलियां लगी थी। हम जब गली नंबर 65 पर आए तो यहां एक युवक को गोली मारी गई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। हमे कुछ चश्मदीद मिले हैं। एक व्यक्ति का नाम प्रदीप है और दूसरे का नाम बबलू है। हमारे जिले की 5-6 टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications