दिल्ली की मंडियों में टमाटर हुआ सस्ता, अब दाम 35 रुपए किलो, विक्रेता बोले- MP से मंगवाया है

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की कुछ मंडियों में टमाटर के दाम गिरकर 35-40 रुपए किलो हो गए हैं। इसकी वजह है- टमाटर को दूसरे राज्यों से मंगाना। आज यहां ओखला सब्जी मंडी में टमाटरों के दामों में कमी देखी गई। सब्जी विक्रेता ने कहा, "हमारे यहां टमाटर की कमी की वजह से दाम बढ़े थे। अब टमाटर मध्य प्रदेश से आ रहा है, तो सस्ता हुआ है। उन्होंने कहा कि, वहां से टमाटरों के बाज़ारों में आने से दामों में कमी आई है। अब दाम 35-40 रुपए किलो है।"

tomato

कुछ दिनों पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मंडियों में फल-सब्जी काफी महंगे बिक रहे थे, ऐसे में लोग ज्यादा खरीदारी भी नहीं कर पा रहे थे। दरियागंज मंडी की बात करें, तो वहां के सब्ज़ी विक्रेताओं का कहना था कि महंगाई बढ़ने से उनकी बिक्री घटी है।

tomato

वहां टमाटर बेच रहे एक विक्रेता ने कहा, "टमाटर के दाम बढ़ गए थे। महंगाई की वजह से आम आदमी टमाटर लेने से कतराने लगा। दिन ऐसे आ गए कि, ग्राहक रेट पूछते और चले जाते। अब टमाटर मध्य प्रदेश से आ रहा है, तो बिक्री बढ़ गई है।"

tomato

दुकानों पर सब्जी देखता एक ग्राहक बोला- अब जो ​सब्जियां मिल रही हैं, उनके दाम बढ़ गए हैं। पिछले महीने यहां बारिश के दिनों पानी भर गया था। साथ ही कई मुख्य मार्गों पर भी लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। अभी भी दिल्ली में सब्जियां महंगी हैं। हां, गोभी-आलू सस्ते मिल रहे हैं।

tomato

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+