Tilak Nagar Chunav Result 2025: तिलक नगर से AAP के जरनैल सिंह जीते, चौथी बार जीत कर बनाया ये रिकॉर्ड

Tilak Nagar Chunav Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए आज 8 फरवरी को मतगणना हुई। तिलक नगर सीट पर इस बार सीधी लड़ाई AAP उम्मीदवार जरनैल सिंह और BJP उम्मीदवार श्वेता सैनी के बीच थी। इस चुनाव में AAP उम्मीदवार जरनैल सिंह ने चौथी बार चुनाव जीत लिया है।उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार श्वेता सैनी को 11000 से अधिक मतों से हरा दिया है।

AAP उम्मीदवार जरनैल सिंह को 52000 से अधिक वोट मिला वहीं बीजेपी उम्मीदवार श्वेता सैनी को 40000 से अधिक वोट मिला।पिछले तीन चुनाव से इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं तिलक नगर सीट पर 60.05 प्रतिशत रहा है।

Tilak Nagar Chunav Result 2025

तिलक नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Tilak Nagar)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 में तिलक नगर सीट पर AAP उम्मीदवार जरनैल सिंह ने BJP उम्मीदवार राजीव बब्बर को हराया था। ये सीट पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने AAP उम्मीदवार महाबल मिश्रा को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।

तिलक नगर सीट उम्‍मीदवार (Tilak Nagar seat candidate)

1. आप के जरनैल सिंह (AAP Jarnail Singh )
2. भाजपा की श्वेता सैनी ( BJP Shweta Saini)
3. कांग्रेस के PS Bawa

तिलक नगर विधायकों की सूची (Tilak Nagar Result and MLA List)

1993 बीजेपी से ओ.पी. बब्बर (O.P. Babbar BJP)
1998 कांग्रेस से जसपाल सिंह (Jaspal Singh Congress)
2003 बीजेपी से ओ.पी. बब्बर
2008 बीजेपी से ओ.पी. बब्बर
2013 आप से जरनैल सिंह (Jarnail Singh AAP)
2015 आप से जरनैल सिंह
2020 आप से जरनैल सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+