Weather update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, अगले 2 घंटे में हो सकती है बारिश
नई दिल्ली, मई 30: भीषण गर्मी से बेहाल राजधानी दिल्ली के मौसम ने रविवार शाम अचानक से करवट ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में आज शाम को धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं। इससे सड़कें धूल के गुबार में ढंक गईं। मौसम विभाग का अनुमान है कि, दिल्ली और उसके आसपास सटे हुए इलाकों में अगले 2 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश होने का संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र ने कहा कि रविवार को अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली एनसीआर के आसपास और आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश और हवाओं के साथ आंधी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दिल्लीवासियों को बढ़ते तापमान से राहत मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार से बुधवार तक बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, पूर्वी और पश्चिम राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। खाने का शौकीन IPS अधिकारी मोटापे से था परेशान, इस ट्रिक से घटाया 43 किलो वजन
उधर केरल में मानसून के आने में दो दिन की देरी हो सकती है और राज्य में अब इसके 3 जून तक पहुंचने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार दोपहर को कहा कि इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 3 जून से होने की संभावना है, जिसके बाद देश में बारिश के मौसम की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों में भारी बारिश होने का अनुमान भी जताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications