नई दिल्ली के बुद्धा गार्डन पार्क के पास एनकाउंटर, खतरनाक गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, मार्च 31। राजधानी दिल्ली के बुद्धा गार्डन के पास एक एनकाउंटर को अंजाम दिया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मुठभेड़ के दौरान लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा गैंग के तीन कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस और गैंगस्टरों के बीच यह मुठभेड़ गुरुवार देर शाम शुरू हुई थी। दोनों तरफ से गोलीबारी के बीच गैंगस्टर विवेक पुरी, अश्विनी कुमार और प्रशांत को पुलिस ने पकड़ लिया है।

Delhi Encounter

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ हैं कई केस दर्ज

आपको बता दें कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा इन आरोपियों के खिलाफ बिहार में भी उगाही करने के मामले दर्ज हैं। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए गए हैं।

स्कॉर्पियो में आए तीनों बदमाश धरे गए

स्पेशल सेल के डीसीपी जमसीत सिंह ने इस एनकाउंटर की जानकारी देते हुए बताया है कि हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि बुद्धा गार्डन के पास लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन बदमाश स्कॉर्पियो से आने वाले हैं। इस जानकारी के आधार पर इंस्पेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर के नेतृत्व में टीम बनाई गई। इस टीम ने ही बदमाशों को मौके पर धर लिया।

बदमाशों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की

पुलिस ने बताया कि जब कार में सवार बदमाशों को रूकने के लिए इशारा दिया गया तो उन्होंने रुकने के बजाय गाड़ी को पुलिसवालों को चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसवालों ने उनको रोक लिया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान विवेक पुरी और प्रशांत अपनी कार से बाहर आए और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीम ने भी एक राउंड फायरिंग की और आखिरकार उन्हें काबू कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+