दिल्ली: बैंक में घुसने के लिए चोर ने दीवार तोड़ी, फिर चुरा ले गया 55 लाख रुपए
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बैंक से चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। पूर्वोत्तर दिल्ली के इलाके में चोरों ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की फर्श बाजार शाखा में रविवार रात यह चोरी की। चोरों ने पहले एक दीवार तोड़ी और फिर बैंक परिसर में दाखिल हो गए। वहां से लगभग 55 लाख रुपए कैश चुराया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक चोर दिखाई दे रहा है।
Recommended Video

सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एक बैंककर्मी ने बताया कि, बैंक के अंदर सीसीटीवी की फुटेज में एक चोर दिखा। बैंक की बगल की बिल्डिंग में कंस्ट्रंक्शन का काम चल रहा था। चोर बिल्डिंग की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे। बैंक से 55 लाख रुपये कैश चोरी हुआ है। इस घटना का पता अगले दिन की सुबह लगा, जब वहां के हालात देखकर कर्मचारी दंग रह गए। बैंक के अंदर दीवार में एक बड़ा सा छेद था। इसी छेद को देखने के बाद बैंक की तिजोरी को देखा गया तो लाखों का कैश गायब था।
पुलिस का कहना है कि, जांच-पड़ताल चल रही है। वारदात को कितने चोरों ने अंजाम दिया, ये भी पता किया जा रहा है। हालांकि, सीसीटीवी की जांच करने पर पता चला है कि बैंक में एक चोर ने घुसकर कैश चुराया। वहां पुलिस के साथ फॉरेंसिंक टीम ने भी जांच-पड़ताल की है। यह चोरी रविवार के दिन हुई, चोर दीवार तोड़कर वहीं से चोर बैंक में घुसा। यह बैंक रविवार के दिन बंद होता है, माना जा रहा है इसलिए लोगों को पता नहीं चल पाया। अब बैंक में चोरी की खबर से लोगों का बैंक में तांता लग गया है। दरअसल उन लोगों को चिंता हो रही है, जिनका यहां कैश या गहने थे। लोग ये पता लगाने बैंक पहुंचे कि कहीं उनके लॉकर पर तो हाथ नहीं साफ कर दिया। एक व्यक्ति ने कहा कि, बैंक कर्मचारियों ने साफ-साफ जानकारी नहीं दी है, लेकिन ये पता चला है कि लॉकर सुरक्षित हैं।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) आर सथियासुंदरम ने बताया कि, विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और संदिग्धों की पहचान करने, उनका पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इसके लिए कई टीमों का गठन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications