दिल्ली में 2 मई तक बाजार रहेंगे बंद, व्यापारी संगठनों ने प्रदेश सरकार से लॉकडाउन बढ़ाने की मांग की
नई दिल्ली, अप्रैल 24: देश की राजधानी दिल्ली कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में एक है। हर दिन तेजी से बढ़ रहे कोविड 19 मामलों की संख्या के मद्देनजर दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार संगठन ने बड़ा ऐलान किया है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अंतर्गत आने वाले व्यापारिक संगठनों ने दिल्ली में एक हफ्ते तक सभी बाजारों को बंद करने का ऐलान किया है।
Recommended Video

व्यापारियों के इस ऐलान के बाद दिल्ली में आगामी 26 से 2 मई तक दिल्ली के सारे बाजार बंद रहेंगे। संगठन ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार से अपील भी की है कि दिल्ली के बिगड़ते हालात को देखते हुए एक सप्ताह का लॉकडाउन और बढ़ाया जाए। व्यापारी संगठनों ने स्वैच्छिक लॉक डाउन का निर्णय लिया है. दिल्ली के 100 से अधिक प्रमुख व्यापारी संगठनों ने कोरोना के कारण से पैदा हुई विकट स्थिति को देखते हुए ये निर्णय लिया है कि दिल्ली में लॉक डाउन को बढ़ाया जाना बेहद जरूरी है, जिससे दिल्ली में तेजी से बढ़ते कोरोना की रफ़्तार को रोका जा सके।
बता दें पहले कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के कुछ मार्केट एसोसिएशन ने 21 अप्रैल तक अपने बाजार बंद रखने की घोषणा की थी। वहीं अब कोरोना के बिगड़े हालात को देखते हुए ये स्वैच्छिक बंदी 1 मई तक बढ़ा दिया है।
व्यापारियों ने शनिवार को मीटिंग करके कोरोना के बिगड़ते हालात को देखेते हुए स्वैच्छिक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया। हालांकि प्रदेश सरकार से भी संगठन ने लॉकडाउन बढ़ाने का अनुरोध किया है। अगर केजरीवाल सरकार लॉकडाउन बढ़ाती है तो ठीक, नहीं तो व्यापारियों ने बाजार बंद करने का ऐलान कर ही दिया है। व्यापारी संगठन के ऐलान के बाद दिल्ली कके सभी बाजारों में 26 अप्रैल से 2 मई तक स्वैच्छिक बंदी रहेगी।
शुक्रवार को कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने दिल्ली के उपराजयपाल अनिल बैजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को दिल्ली में लॉकडाउन बढ़ाने के लिए पत्र लिखा था1 इसके अलावा कैट ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से अनुरोध किया था दिल्ली की कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए मेडिकल ऑक्सीजन को जीएसटी से कर मुक्त किया जाए। व्यापारी संगठन ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पियूष गोयल कोरोना के कारण बिगड़े हालात को देखते हुए ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर पर कस्टम ड्यूटी एवं मेडिकल सेस को कुछ समय के लिए खत्म करने की मांग की ताकि ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का आयात हो सके और देश भर में आक्सीजन की हो रही किल्लत को दूर किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications