संसद में गूंजा दिल्ली में बढ़ते अपराध का मुद्दा; AAP सांसद ने दायर किया स्थगन नोटिस
Parliament Winter Session: मंगोलपुरी में हत्या के बाद दिल्ली की सियासत गरमा गई है। राज्यसभा में मंगलवार को आम आदमी पार्टी ने राजधानी में बढ़ते अपराध का मुद्दा उठाया। सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह ने दिल्ली में 'बढ़ते अपराधों' पर चर्चा की मांग करते हुए राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश किया है। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली में आए दिन हत्याएं हो रही हैं। इससे लोगों को में असुरक्षा और भय का माहौल बना हुआ है।
AAP सांसद राघव चड्ढा ने मंगलवार को नियम 267 के तहत राज्यसभा में 'बिगड़ती कानून व्यवस्था' की स्थिति और राष्ट्रीय राजधानी में 'अपराधों में वृद्धि' पर चर्चा करने के लिए कार्य स्थगन नोटिस दायर किया।

कार्यस्थगन नोटिस दायर किया
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी दिल्ली में 'बढ़ते अपराधों' से संबंधित बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए उच्च सदन में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दायर किया है। बता दें कि सिंह ने इससे पहले दो दिसंबर और 29 नवंबर को भी राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ती अपराध दर पर चर्चा करने के लिए कार्य स्थगन नोटिस दायर किया था।
संजय सिंह ने बड़े अखबारों के आंकड़े पेश करते हुए कहा था कि, हत्या के प्रयास और महिलाओं और बुजुर्गों के खिलाफ अपराधों में वृद्धि को उजागर करते हैं। अखबारों के आंकड़े राजधानी में अपराध की चिंताजनक स्थिति को उजागर करते हैं। सिंह ने नोटिस में कहा, लूट के मामलों में 23 प्रतिशत, चोरी के मामलों में 25.2 प्रतिशत और हत्या के प्रयास के मामलों में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस नोटिस में आगे कहा गया है, महिलाओं के खिलाफ अपराधों की सूची में दिल्ली महानगरों में सबसे ऊपर है। यह स्पष्ट रूप से कानून और व्यवस्था के कामकाज में खामियों को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications