Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जिस दिन केंद्र में सरकार बदलेगी उस दिन', संजय सिंह ने राज्यसभा में किसे दे दी चेतावनी ?

New Delhi: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आए दिन अपने भाषणों की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। मंगलवार को राज्यसभा में संविधान दिवस पर चर्चा के दौरान संजय सिंह अचानक भड़क गए। बहस के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से टोकाटोकी होने से नाराज संजय सिंह ने कहा कि हम उनकी बात चुपचाप बैठकर सुन रहे थे।

संजय सिंह ने कहा, ये लोग जब बोल रहे थे चुपचाप सुना। अब ये शोर मचा रहे हैं। तभी सत्ता पक्ष की तरफ से जेल की आवाज आई। इस पर संजय सिंह गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि जिस दिन केंद्र में सरकार बदलेगी उस दिन कोई भी सत्ता पक्ष का आदमी बाहर नहीं रहेगा।

Sanjay Singh

गौरतलब है कि संजय सिंह राज्यसभा में भाषण दे रहे थे तभी सत्ता पक्ष की तरफ जेल की आवाज आई। इसके बाद संजय सिंह भड़क गए। उन्होंने गुस्से में कहा कि जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा उस दिन एक भी आदमी बाहर नहीं दिखेगा। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें मत करो। ये धमकी देने की बातें मत करो। इसके बाद उन्होंने आसन से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा कि उन्हें कंट्रोल करिए सर। इसके बाद उन्होंने सदन में गौतम अडानी का लिया। हालांकि, इसके तुरंत बाद सदन में सत्ता पक्ष के नेता जेपी नड्डा ने कहा कि संजय सिंह गुस्से में आपा खो दिया और जो बात उन्होंने कही है उसे एक्सपंज किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+