जनता को फ्री मिले शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली, बेरोजगारों को मिले भत्ता- केजरीवाल ने केंद्र से की मांग
अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं देश के हर नागरिक के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा,बिजली और बेरोजगारी भत्ता की मांग करता हूं। जो इसे 'रेवड़ी'कह रहे हैं
नई दिल्ली,08 अगस्त: अरविंद केजरीवाल ने बिना नाम लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि मैं देश के हर नागरिक के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा,बिजली और बेरोजगारी भत्ता की मांग करता हूं। जो इसे 'रेवड़ी'कह रहे हैं वो देश से गद्दारी कर रहे हैं।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि"हमारे देश में मुफ्त की रेवड़ी बांटकर वोट बटोरने का कल्चर लाने की कोशिश हो रही है। ये रेवड़ी कल्चर देश के विकास के लिए बहुत घातक है। इस रेवड़ी कल्चर से देश के लोगों को बहुत सावधान रहना है।
इसी के जवाब में सीएम केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि नागरिकों की मुल सुविधाओं को मुफ्त में देने को रेवड़ी कहने वाले गद्दार हैं। सीएम केजरीवाल ने ये भी कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मुफ्त शिक्षा,मुफ्त बिजली और मुफ्त पानी देने को अपराध बताया जा रहा है। वे आगे कहते हैं कि उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये तक के कर्जों के माफ किया हैं पर कोई इसके बारे में बात नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications