'क्या बिभव को बनाएंगे जज?', निर्भया की 12वीं बरसी पर AAP ने किया 'महिला अदालत' का ऐलान, भड़की स्वाति मालीवाल
दिल्ली में हुए दुखद निर्भया कांड को 12 साल हो चुके हैं, लेकिन राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। इस भयानक सामूहिक बलात्कार की बरसी पर, दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को संबोधित करने के लिए 'महिला अदालत' का आयोजन कर रही है।
महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने इसे लेकर अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। केजरीवाल के पीए ने कथित तौर पर स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की थी जिसके से स्वाति और आम आदमी पार्टी के बीच की दरार जगजाहिर है। हालांकि, अभी भी ये मामला कोर्ट में है और आरोपी बिभव कुमार को जमानत मिल चुकी है।

अब जब AAP ने निर्भया कांड की बरसी पर 'महिला अदालत' का ऐलान किया तब स्वाति मालीवाल का गुस्सा सोशल मीडिया पर फूट कर निकला है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए सवाल उठाए हैं। स्वाति मालीवाल ने पूछा की क्या इस महिला अदालत का जज केजरीवाल बिभव को बनाएंगे?
ये भी पढ़ें: स्वाति मालीवाल के वार पर आप नेता का करारा पलटवार
दरअसल, स्वाति मालीवाल ने बिभव पर मारपीट के आरोप लगाए थे। तब से वो लगातार केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुखर रहीं हैं। उन्होंने कई बार निशाना साधते हुए यह भी आरोप लगाए हैं कि जिस पार्टी की अपनी नेता-सांसद सुरक्षित नहीं है दूसरी महिलाओं की सुरक्षा कैसे निश्चित कर सकते हैं?
स्वाति मालीवाल ने एक्स पर अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा, "अरविंद केजरीवाल जी, महिला अदालत में जज बिभव कुमार को बनाएँगे ?"
.@ArvindKejriwal जी, महिला अदालत में जज बिभव कुमार को बनाएँगे ?
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) December 16, 2024












Click it and Unblock the Notifications