स्वाति मालीवाल के वार पर आप नेता का करारा पलटवार

आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में आतिशी को दिल्ली का मुख्यमंत्री चुना गया है। इसके बाद सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर सख्त टिप्पणी की। आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पांडे ने स्वाति मालीवाल से राज्यसभा सांसद पद से तुरंत इस्तीफा मांगा है।

आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने कहा कि स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा भेजा, लेकिन वह भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ रही हैं। अगर उनमें थोड़ी भी शर्म बची है, तो राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट
पर राज्यसभा जाना चाहिए.

Swati Maliwal

दरअसल, मंगलवार को एक ऑनलाइन पोस्ट मालीवाल ने आतिशी के मुख्यमंत्री चुने जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने दिल्ली के लिए कल के दिन को दुखद बताते हुए आरोप लगाया कि आतिशी के माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को फांसी से बचाने की कोशिश की थी।

स्वाति मालीवाल ने क्या लिखा ?

स्वाति ने पोस्ट में लिखा, "आज दिल्ली के लिए दुखद दिन है। आज एक ऐसी महिला को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया जा रहा है, जिसके परिवार ने आतंकवादी अफजल गुरु को फांसी से बचाने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उसके माता-पिता ने
आतंकवादी अफजल गुरु को बचाने के लिए माननीय राष्ट्रपति को दया याचिका लिखी थी। उनके हिसाब से अफजल गुरु निर्दोष था और उसको राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया था। वैसे तो आतिशी सिर्फ 'डमी सीएम' हैं, फिर भी ये मुद्दा देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।

'बीजेपी से राज्यसभा जाने की कोशिश करनी चाहिए'

"आप विधायक दिलिप पांडे ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वाति मालीवाल AAP से राज्यसभा जाती हैं, लेकिन स्क्रिप्ट भाजपा की पढ़ती हैं। अब उन्हें बीजेपी से राज्यसभा जाने की कोशिश करनी चाहिए। अगर जरा भी शर्म और नैतिकता
बची है तो वह तुरंत इस्तीफा दें."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+