स्वाति मालीवाल ने शेयर किया बृजभूषण के खिलाफ 38 मुकदमे वाला पोस्टर, कहा- इसलिए है पहलवानों की लड़ाई

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भरोसा देने के बाद भी पहलवान धरना प्रदर्शन से हटने को तैयार नहीं है। इन सभी पहलवानों की मांग है कि जब तक बृज भूषण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक यह प्रदर्शन

Swati Maliwal Brij Bhushan Singh

Wrestlers Protest: कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के खिलाफ दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए तैयार हो गई। दिल्ली पुलिस पहलवानों की शिकायत पर आज शाम तक एफआईआर दर्ज कर लेगी। वहीं इस बीच पहलवान एफआईआर दर्ज करने के बाद भी प्रदर्शन खत्म करने के लिए तैयार नहीं है। पहलवानों ने कहा है कि बृजभूषण को जब तक जेल नहीं भेजा जाएगा तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।

वहीं अब इस मामले में स्वाति मालीवाल भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने बृजभूषण सिंह के जुड़ी एक पोस्टर को साझा किया है जिसमें उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी दी गई है। उन्होंने लिखा कि आज जंतर मंतर पर ये पोस्टर लगा हुआ है। इस बाहुबली के खिलाफ लड़ रहे हैं देश के पहलवान। ऐसे आदमी को क्यों बचाया जा रहा है ?

बृजभूषण पर क्या हैं आरोप
दरअसल, कई महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) पर आरोप लगाया है कि उन्होंने पहलवानों का उत्पीड़न किया है। पहलवानों का कहना है कि हमलोग तीन महीने से न्याय की आस में हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई न ही आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखी गई।

बृजभूषण सिंह ने आरोप से किया इनकार
कैसरगंज के सांसद बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इनकार किया। एक वीडियो में उन्होंने कहा, 'दोस्तों, जिस दिन मैंने पाया या खोया, उस दिन मैं आत्मविश्लेषण करूंगा और महसूस करूंगा कि मुझमें अब लड़ने की ताकत नहीं है, जिस दिन मैं खुद को असहाय महसूस करूंगा, मैं मृत्यु की कामना करूंगा, क्योंकि मैं जीवित नहीं रहूंगा। ऐसा जीवन जीने के बजाय, मैं चाहूंगा कि मृत्यु मुझे अपने आलिंगन में ले ले।

सुप्रीम कोर्ट ने पहलवान की सुरक्षा को लेकर जारी किए निर्देश
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दिल्ली पुलिस को खतरे की आशंका का पर्याप्त आकलन करने और नाबालिग लड़की को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच के निर्देश के बाद इन खिलाड़ियों को खतरा हो सकता है इसलिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा का ख्याल रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+