'दिल्ली में अपराधियों को कानून का डर नहीं', दिल्ली में हुई हत्याओं को लेकर बोलीं स्वाति मालीवाल

दिल्ली में हुई हत्याओं को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि दिल्ली में अपराधियों को कानून का डर नहीं है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के एक छात्र और दो बहनों की हत्या को लेकर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए हैं। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं है।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि अपराधियों के मन में आज कानून का बिल्कुल भी डर नहीं है। उन्हें लगता है कि वे कुछ भी करके बच सकते हैं। राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को तत्काल कार्रवाई की जरूरत है।

Swati-Maliwal

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने सोमवार को कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा और दो बहनों की हत्या के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।

पुलिस ने बताया कि डीयू के प्रथम वर्ष के छात्र की रविवार को साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज के बाहर कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह गर्लफ्रेंड के साथ बदसलूकी का विरोध करना बताया जा रहा है।
वहीं, दूसरी घटना में बंदूकधारियों ने रविवार तड़के दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम में भाई के साथ प्रॉपर्टी मामले को लेकर दो महिलाओं की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुखर्जी नगर में आग लगने के बाद वहां नहीं जाने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+