दिल्ली के चिन्मय स्कूल में हुई बच्चे की संदिग्ध मौत, सीएम आतिशी ने परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया
Delhi News: दिल्ली के वसंत विहार के चिन्मय स्कूल में मंगलवार बीते दिनों को छठी क्लास के 12 वर्षीय एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने पूरे मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दिए, मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही दो तरीकों की जांच का आदेश भी दिया है। बच्चे के पिता सागर ने आरोप लगाया कि पुलिस जिस हिसाब से जल्दबाजी कर रही है, उससे लगता है कि वे आरोपियों को बचा रहे हैं।
परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 2 दिन पहले वसंत विहार के एक स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई है। ये एक गंभीर मामला है, ऐसा क्या हुआ जोकि बच्चे की मौत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं, अगर स्कूल की लापरवाही से मौत हुई, तो सख्त कार्रवाई होगी।

उन्होंने कहा, इस पूरे मामले की जांच होगी आखिर क्या हुआ था, CCTV मौजूद है, हमनें 2 तरह की जांच के आदेश दिए हैं। एक शिक्षा विभाग स्कूल की भूमिका पर जांच करेगा। दूसरी जांच SDM करेंगे कि अस्पताल ले जाने में तो देरी नहीं हुई। इस मामले में दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। आगे कहा कि बच्चे की मौत पर कहा कि ऐसा क्या हो रहा है कि छठवीं क्लास के बच्चे ऐसी हिंसल लड़ाई कर रहे हैं ? इसकी जांच करनी होगी, इसके लिए सभी दिल्ली वालों को एक साथ आना पड़ेगा।
बच्चे के पिता ने उठाए सवाल
वहीं, बच्चे के पिता ने पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हमें शक है पुलिस स्कूल को और 5 बच्चों को बचाना चाह रही है। वीडियो में दिख रहा है, बच्चे उसका गला दबा रहे हैं। 10-11 वीं का बच्चा आया था उसने गला दबाया। उन्होंने कहा, बच्चे के पिता ने कहा कि उस दिन भी पुलिस ने अंतिम संस्कार की जल्दबाजी की, कल सुबह सुबह जल्दबाजी में पुलिस ने जबरदस्ती और वहां लाठीचार्ज भी हुआ। एंबुलेंस में बच्चे को डाला और अंतिम संस्कार हुआ।












Click it and Unblock the Notifications