Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना के शक में निगरानी में रखे युवक ने बनाया वीडियो, बताया क्वारंटाइन वार्ड के कैसे हैं हालात

दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे है। अब तक देश में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 147 हो गई है, जिसमें 3 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 14 कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की खबर है। केंद्र और राज्य सरकारें भी लोगों को जागरुक करने का काम रह रही है साथ ही कोरोना मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर रही है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कोरोना के शक में निगरानी में रखे युवक ने वीडियो बनाया है। वीडियों में युवक ने सरकार द्वारा बचाव के लिए किए गए कामों के बारे में बताया।

Suspected man of Corona made video of quarantine ward

वायरल वीडियो में कोरोना शक में निगरानी में रखे युवक ने बताया कि मैं जर्मनी से दिल्ली आया हूं। सरकार ने करीब 70 किलोमीटर दूर सभी पैसेंजरों को क्वारंटाइन वार्ड में रखा है। मरीज की मानें तो सरकार ने उन्हें जिस बिल्डिंग में रखा है उसे सैनिटाइजर से स्प्रे किया जा रहा है। साथ ही बिल्डिंग में जिलाधिकारी, एसडीएम और कई अधिकारी तैनात है। दिल्ली पुलिस भी हमारी सुरक्षा के लिए यहां पर तैनात है। संदिग्ध मरीज ने वीडियो में बताया कि सरकार ने उन्हें 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखा है। यहां सभी तरह की सुविधा उपलब्ध है, साथ ही सभी को अलग-अलग रूम दिया गया है।

कोरोना के शक में निगरानी में रखे युवक ने वीडियो में बताया कि सरकार ने उन्हें टॉवेल, खाना, साफ कमरा, ऑल आउट, पानी गर्म करने की रॉड जैसी सुविधाएं भी दी है। वीडियो जारी कर युवक ने केंद्र सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी, स्वास्थ्य मंत्री समेत आला अधिकारियों को धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि जर्मनी में भी ऐसी व्यवस्था नहीं थी। केंद्र सरकार ने देश में अच्छी व्यवस्था की है। बता दें कि बुधवार को भी नोएडा में एक और केस सामने आया है। 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज चार दिन पहले इंडोनेशिया से पत्नी के साथ घूमकर आया था। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टरों ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

दुनियाभर में वायरस के कारण 6500 से भी ज्यादा मौतें
बता दे, दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 6500 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 64 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 147 हो गई है, जबकि इस महामारी से 3 लोग मौत के शिकार भी हो गए हैं, फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खात्मे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+