पश्चिमी दिल्‍ली AAP उम्‍मीदवार के लिए सुनीता केजरीवाल ने किया रोड शो, तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने सीएम पति की गैरमौजूदगी में चुनाव प्रचार की जिम्‍मेदारी उठा ली है। रविवार को सीएम की पत्‍नी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्‍नी सुनीता केजरीवाल ने लोकसभा उम्मीदवार महाबल मिश्रा के समर्थन में पश्चिमी दिल्ली में एक रोड शो किया।

Aam Aadmi Party


लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चल रहे अभियान के तहत सुनीता केजरीवाल का ये दूसरा रोड शो था। इस मौके पर सुनीता केजरीवाल ने विपक्षी भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

तिलक नगर में एक सभा को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा अरविंद केजरीवाल पिछले एक महीने से जेल में हैं। उन्हें किसी भी अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कहती है किजांच चल रही है। अगर जांच 10 साल तक चलेगी तो क्या वे उसे 10 साल तक जेल में रखेंगे। पहले, किसी व्यक्ति को दोषी पाए जाने पर ही जेल भेजा जाता था। उन्‍होंने कहा हालांकि अब वे जांच जारी रहने तक लोगों को जेल में डाल देते हैं। यह पूरी तरह तानाशाही है।

तानाशाही के खिलाफ वोट करने की अपील

सुनीता केजरीवाल ने दिल्‍ली के वोटरों तानाशाही के खिलाफ वोट करने और "लोकतंत्र को बचाने" का भी आग्रह किया।सुनीता केजरीवाल ने कहा आज इस देश की एक बेटी आपसे देश को तानाशाही से बचाने की गुहार लगा रही है। आपको अपने वोट की ताकत का एहसास करना होगा।

हम लोकतंत्र बचाएंगे और तानाशाही हटाएंगे

उन्‍होंने दिल्‍ली के वोटरों से आह्वान किया कि वो 25 मई को वोट देने जरूर जाएं। सुनीता केजरीवाल ने कहा हम लोकतंत्र बचाएंगे और तानाशाही हटाएंगे।

कल्याणपुरी और खिचड़ीपुर की संकरी गलियों में रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने कहाउ दिल्‍ली के वोटर जेल का जवाब वोट से देंगे। उन्होंने पार्टी के दावों को दोहराया कि तिहाड़ में उनके पति के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया।

क्‍या वे केजरीवाल को मारना चाहते हैं?

रोड शो में दिल्‍लीवासियों को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा अरविंद केजरीवाल को जेल में प्रताड़ना दी जा रही है। उनको 22 साल से शुगर है और वह हर दिन 50 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इन लोगों ने उनका इंसुलिन बंद कर दिया और उनका ब्लड शुगर लेवल 300 यूनिट से ज्यादा पहुंच गया, जिससे उनकी किडनी और लीवर खराब हो सकता है उन्‍होंने सवाल किया कि क्या वे अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं? उन्‍होंने आप नेताओं के साथ शर्म करो, शर्म करो के नारे लगाए।

केजरीवाल एक शेर हैं और उन्हें कोई नहीं तोड़ सकता

सुनीता केजरीवाल ने कहा केजरीवाल को अच्छे स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाकर दिल्ली के लोगों के लिए काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल एक शेर हैं और उन्हें कोई नहीं तोड़ सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+