CBSE paper leak: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर छात्रों ने की फिर से पूरी परीक्षा कराने की मांग

नई दिल्ली। सीबीएसई 10वीं गणित और 12वीं इकोनॉमिक्स के पेपर लीक होने के बाद फिर से परीक्षा कराए जाने का मामला गरमाता जा रहा है। कुछ छात्र और उनके अभिभावक जंतर-मतर पर सीबीएसई के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों की मांग है कि या तो सभी विषयों की परीक्षाएं दोबारा हों या फिर कोई भी परीक्षा दोबारा ना हो। बता दें कि बुधवार को पेपर लीक की खबरों के बाद सीबीएसई ने फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की थी।

cbsc

प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अभिभावकों का कहना है कि, परीक्षा के लिए बच्चों के ऊपर मनोवैज्ञानिक दबाव होता है। जिन बच्चों ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपनी परीक्षा दी उन्हें भी फिर से परीक्षा के तनाव से गुजरना होगा। पेपर लीक केस में सीबीएसई अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है। जांच एजेंसी ने इस मामले कई जगहों पर छापेमारी की है।

ये भी पढ़ें: CBSE Paper Leak: कौन है कोचिंग सेंटर का संचालक विक्‍की, जिसे पुलिस ने किया है गिरफ्तार

वहीं आज सीबीएसई द्वारा की गई शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनके पास 23 मार्च को एक फैक्स आया, जिसमें राजेंद्र नगर में एक कोचिंग इंस्टिट्यूट चलाने वाले व्यक्ति को पेपर लीक का आरोप बताया गया है। इसके साथ ही इस कॉपी में राजेंद्रनगर के दो स्कूलों के भी नाम शामिल किए गए हैं। ये मामले धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में दर्ज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: CBSC बोर्ड ने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर पर लगाया पेपर लीक का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

वहीं अभिभावकों ने गणित और अर्थशास्त्र के पेपर दोबारा कराने के फैसले के खिलाफ अभिभावकों ने ऑनलाइन पिटिशन शुरू की है। अब तक 4 हज़ार से भी ज़्यादा अभिभावक जुड़ चुके हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कई इलाकों में बीती रात छापेमारी की है। इतना ही नहीं पुलिस ने इस मामले में करीब 25 लोगों से पूछताछ की है, जिसमें अधिकतर छात्र हैं जिनके पास हाथ से लिखा प्रश्न पत्र था। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया है जिसमें दो पुलिस उपायुक्त , चार सहायक पुलिस आयुक्त और पांच निरीक्षक शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+