CBSE Paper Leak: कौन है कोचिंग सेंटर का संचालक विक्‍की, जिसे पुलिस ने किया है गिरफ्तार

Recommended Video

    CBSE Paper Leak के मुख्य आरोपी Vicky को Delhi Police ने किया arrest | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। सीबीएसई के 10वीं गणित और 12वीं कोनॉमिक्स के पेपर लीक होने के मामले में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस लीक के मास्टरमाइंड आरोपी विक्की की गिरफ्तार कर लिया है। विक्की ओल्ड राजेंद्र नगर में विद्या कोचिंग सेंटर चलाता है। वह खुद भी गणित और अर्थशास्त्र पढ़ाता है। विक्की दिल्ली यूनिवर्सिटी से 1996 में पासआउट है। विक्की के साथ ही क्राइम ब्रांच की टीम अलग-अलग कॉन्वेंट स्कूलों के 10 छात्रों से भी पूछताछ करेगी।

    अभिभावकों ने विक्की को अपना भगवान तक बताया

    अभिभावकों ने विक्की को अपना भगवान तक बताया

    विक्की की गिरफ्तारी के बाद उस संस्थान में पढ़ने वाले छात्र और कई अभिभावक उसके समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कुछ अभिभावकों ने विक्की को अपना भगवान तक बता दिया है। कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों का कहना है कि उन्हें आरोपी ना कहें। उन्होंने बच्चों को पढ़ाने की वजह से उनके गले को काफी नुकसान हुआ है। बच्चों ने बताया कि विक्की तेज आवाज में बोलना भी मना है। वो रात-दिन एक कर बच्चों को पढ़ाते थे।

    व्‍हाट्स एप ग्रुप एडमिन पर पुलिस कसेगी शिकंजा

    व्‍हाट्स एप ग्रुप एडमिन पर पुलिस कसेगी शिकंजा

    इसके अलावा पुलिस एक महिला से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। यह महिला लाजपत नगर में खुद का कोचिंग सेंटर चलती है। जिस व्‍हाट्स एप ग्रुप से पेपर लीक हुए थे यह महिला उस ग्रुप की एडमिन है। पुलिस इस मामले में अब तक 25 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, यह संख्या बढ़ भी सकती है।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे प्रश्नपत्र

    सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे प्रश्नपत्र

    बता दें कि सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हुईं थीं। 12वीं के विद्यार्थियों ने 26 मार्च को अर्थशास्त्र की परीक्षा दी थी, जबकि 28 मार्च को 10वीं के विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी थी, लेकिन दोनों विषयों के प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

    ये भी पढ़ें: CBSE paper leak: जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर छात्रों ने की फिर से पूरी परीक्षा कराने की मांग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+