कोरोना के JN.1 वैरिएंट के खिलाफ दिल्ली सरकार की मजबूत तैयारी, LNJP अस्पताल में 20 बेड रिजर्व
दिल्ली में कोरोना के नए वेरिएंट जेएन 1 का मरीज पाए जाने के बाद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों के लिए 20 बेड आरक्षित किए गए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि, लोकनायक अस्पताल में घुसते ही हेल्प डेस्क बनाया गया है जिसके अंदर कोरोना व फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों को तुरंत जानकारी देकर उनका इलाज शुरू किया जा रहा हैं ।

स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि, कोरोना व फ्लू के लक्षणों वाले मरीजों को RTPCR के लिए अलग से बनाये हुए RTPCR टेस्टिंग केंद्र में भेजा जा रहा हैं । अस्पताल में करीब 20 ICU बेड कोरोना के मरीजों के लिए रखे गए हैं, अभी तक सारे बेड्स खाली हैं, मगर अस्पताल की तैयारियां पूरी हैं ।
उन्होंने बताया कि, अभी तक दिल्ली में सिर्फ एक मरीज JN.1 पाया गया हैं, वो मरीज अस्पताल में दाखिल हुए, उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं हुई, ना ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी, मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटी है। सभी अस्पतालो को दिए निर्देश, कोरोना की सारी तैयारी पूरी रखे, हम किसी भी समय औचक निरक्षण के लिए पहुँच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications