OPINION: दिल्ली सरकार की नई हाउसिंग स्कीम, LIG और EWS श्रेणी के परिवारों के लिए अहम
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने तीन योजनाओं के तहत 40,000 से अधिक फ्लैटों की पेशकश की है। नई स्कीम यानी DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024, DDA जनरल हाउसिंग स्कीम 2024 और DDA द्वारका हाउसिंग स्कीम 2024 शामिल है। नई आवास योजना के तहत दिल्ली में सिर्फ 11 लाख रुपये में घर मिल सकते हैं। नई स्कीम के तहत डीडीए ने फ्लैटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये फ्लैट नरेला, रोहिणी, सिरासपुर, रामगढ़ और लोकनायकपुरम जैसे इलाकों में मिल रहे हैं।
DDA सस्ता घर हाउसिंग स्कीम 2024 (FCFS) के लिए 2,500 रुपये (GST सहित) से रजिस्ट्रेश कराना होगा। ये पैसा आपको वापस नहीं मिलेगा। जो आवेदक पहले से FCFS फेज IV या दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 (FCFS) में रजिस्टर हैं, उन्हें फिर से पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।

FCFS फेज IV या दिवाली स्पेशल हाउसिंग स्कीम 2023 (FCFS) में पहले से रजिस्टर व्यक्ति और इस FCFS योजना के लिए सफलतापूर्वक रजिस्टर नए आवेदक दिये फ्लैट बुक कर सकेंगे।
सभी फ्लैट अलग-अलग चरणों में पेश किए जाएंगे। बुकिंग 10 सितंबर 2024 से शुरू होगी। एक बार एक विशेष फ्लैट को ऑनलाइन चुनने के बाद, आवेदक को बुकिंग अमाउंट जमा करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा। इस दौरान वह फ्लैट अन्य लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा।
फ्लैट्स का बुकिंग अमाउंट
डीडीए की द्वारिका हाउसिंग स्कीम 2024 के तहत द्वारका सेक्टर 14, 16बी और 19बी में एमआइजी, एचआइजी फ्लैट हैं। अगर द्वारका के पॉश इलाके में फ्लैट खरीदना चाहते तो 173 फ्लैट्स उपलब्ध हैं। इन फ्लैट्स की शुरुआती कीमत 1.28 करोड़ रुपये के आसपास रखी गई है। EWS फ़्लैट्स की बुकिंग के लिए 50 हजार रुपये है, तो वहीं LIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 1 लाख रुपये है। MIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 4 लाख रुपये है। जबकि HIG फ़्लैट्स के लिए बुकिंग अमाउंट 10 लाख रुपये रखा गया है। सभी फ्लैट्स की रजिस्ट्रेशन फीस 2,500 रुपये है।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
डीडीए की इस हाउसिंग स्कीम आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको DDA की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाना होगा। वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद आपको पूरी प्रक्रिया फॉलो करनी होगी। योजना के तहत आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज में पहचान पत्र के तौर पर पासपोर्ट, सरकारी आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक (सेल्फ अटेस्टेड) आधार कार्ड लगा सकते हैं. वहीं, रेजिडेंस प्रूफ के लिए ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए इनकम प्रूफ, जाति प्रमाण पत्र, दिव्यांग सर्टिफिकेट, बिजली बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल और शपथ पत्र अटैच करना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications