कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है।
नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से खराब स्वास्थय से जूझ रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया है। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद उन्हें रविवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल प्रशासन ने बताया है कि गांधी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बहुत जल्दी उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।
आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं। तबीयत ठीक ना होने के चलते वो उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय नहीं रही थीं। हाल ही में वो इलाज के लिए विदेश भी गई थीं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications