शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां बोली- प्रदर्शनी मत लगाओ, वी‍ड‍ियो हुआ वायरल, राघव चड्ढा ने साधा BJP पर निशाना

Raghav Chadha: यूपी सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के परिवार से मुलाकात के बाद सामने आये वीडियो के हवाले आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा भाजपा पर निशाना साधा है। आप नेता राघव चड्ढा ने वायरल वीडियो को शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा- बीजेपी में बी का मतलब बेशर्म और पी का मतलब पब्लिसिटी होना चाहिए। कैप्टन शुभम गुप्ता ने राजौरी सेक्टर में एक मुठभेड़ के दौरान कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी मां दु:खी हैं और बेसब्री से अपने बेटे के पार्थिव देह का इंतजार कर रही हैं।

raghav chadha

ज्ञात हो कि जम्‍मू-कश्‍मीर के राजौरी सेक्‍टर में हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले आगरा के ताजगंज के कैप्टन शुभम गुप्ता के पर‍िवार को सांत्‍वना देने के ल‍िए शुक्रवार (24 नवंबर) को प्रतीक एन्क्लेव स्‍थ‍ित आवास पर यूपी के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे थे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शहीद के परिजनों को 50 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपते समय शहीद कैप्टन की मां ने कहा कि प्रदर्शनी मत लगवाओ, मुझे मेरा बेटा शुभम लौटा दो। यही वीड‍ियो को आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीड‍िया प्लेटफार्म 'एक्‍स' पर साझा करते हुए करते हुए भाजपा की न‍िंदा की है।

ज्ञात हो कि 23 नवंबर को आगरा के रहने वाले कैप्टन शुभम गुप्ता जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 4 भारतीय सेना के जवानों में से एक थे। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके परिवार को 50 लाख रूपए की वित्तीय सहायता और परिवार के एक सदस्य के लिए शासकीय नौकरी की घोषणा की है।

Recommended Video

    शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता की मां बोली- प्रदर्शनी मत लगाओ, वी‍ड‍ियो हुआ वायरल

    यह भी पढ़ें राजौरी में जवानों की शहादत से सीएम केजरीवाल हुए भावुक, कहा- हम सब शहीद परिवारों के साथ हैं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+