Shraddha Walker Murder Case: जमानत के लिए अदालत पहुंचा आफताब, साकेत कोर्ट में दाखिल की अर्जी
श्रद्धा की हत्या का आरोप आफताब पूनावाला ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर किया है। पुलिस पूछताछ के बाद से वह न्यायिक हिरासत में है।

श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला पुलिस पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में है। मंगलवार को उसने दिल्ली की साकेत कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दाखिल की है। जिस पर सुनवाई शनिवार को होगी। वहीं, मुंबई में श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने भाजपा नेता किरीट सोमैया के साथ मीरा भायंदर पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे से मुलाकात की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मेरी बेटी नवंबर 2022 में आफताब के खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई थी। उससे जुड़ी जानकारी लेने के लिए मैंने मुलाकात की है। उन्होंने बताया कि मैं इस पर कार्रवाई करूंगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि डीएनए के नमूने (उनके अपने और बरामद की गई हड्डियों का) मिलान हो गया है। देखते हैं आगे क्या होता है।
आपको बता दें कि श्रद्धा से आफताब की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों लिवइन में रहने लगे थे। हालांकि, श्रद्धा के पिता सहित परिवार के अन्य लोग इस रिश्ते के विरोध में थे। परिवार वालों ने जब श्रद्धा को आफताब से अलग होने के लिए कहा तो उसने परिवार वालों कि नहीं सुनी और पिता को कहा कि मैं आज से आपके लिए मर गई हूं। जिसके बाद पिता, श्रद्धा के दोस्तों से उसकी जानकारी लेते रहते थे।
कुछ वक्त के बाद दोनों के बीच लड़ाईयां होने लगी, जिससे तंग आकर श्रद्धा, आफताब से ब्रेकअप करना चाहती थी। लेकिन आफताब ने सबकुछ ठीक होने का दावा करते हुए उसे हिमाचल और उत्तराखंड लेकर गया। इस दौरान दोनों के बीच कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक भी हो गया था। वहीं, दोनों मुंबई छोड़कर दिल्ली के महरौली में रहने लगे थे। इस दौरान दोनों के बीच फिर से लड़ाई शुरू हो गई थी।
पुलिस के मुताबिक आफताब नशे का आदि था। जिसकी वजह से उसकी आए दिन श्रद्धा से लड़ाई होती थी। इन सबसे तंग आकर श्रद्धा उसे छोड़ना भी चाहती थी। यही वजह थी कि श्रद्ध ने दूसरे लड़के को भी डेट करना शुरू कर दिया था, जो आफताब को नागवर गुजरा और उसने नशे में उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े करके महरौली के जंगलों में फेंक दिया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब श्रद्धा के दोस्तों की कई दिनों तक उससे बात नहीं हुई। इसके बाद दोस्तों श्रद्धा के परिजनों को यह बात बताई, जिसके बाद श्रद्धा के पिता ने पालघर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। मामले में जांच के दौरान जब श्रद्धा की आखिरी लोकेशन दिल्ली में मिली तो पालघर पुलिस ने दिल्ली पुलिस को मामला ट्रांसफर कर दिया। वहीं, जब दिल्ली पुलिस ने आफताब को गिरफ्तार किया तो पूरा का पूरा मामला परत दर परत खुल गया।
ये भी पढ़ें- दिल्ली की हवा हुई साफ, अब खुलकर लीजिए सांस, AQI 142 के साथ मध्यम श्रेणी में












Click it and Unblock the Notifications