दिल्ली की हवा हुई साफ, अब खुलकर लीजिए सांस, AQI 142 के साथ मध्यम श्रेणी में
Delhi Air quality: दिल्ली में दिवाली के बाद से एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में थी। हवा की गुणवत्ता मेंं अब पिछले चार दिनों से सुधार हुआ है।

Delhi air quality improves: दिल्ली की वायु गुणवत्ता में पिछले कई दिनों से सुधार हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के मुताबिक दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार सुबह भी 'मध्यम' श्रेणी में बनी हुई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 142 (मध्यम) श्रेणी में है। हालांकि सुबह 7 बजे दिल्ली में कई जगहों पर एक्यूआई 197 दर्ज किया गया था। दिल्ली में एक्यूआई लगातार चौथे दिन मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। गुरुवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 189 था।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) 0-50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब' और 301 से 300 के बीच ' बहुत खराब' , 400 से अधिक 'बहुत गंभीर' माना जाता है।
दिल्ली के मौसम की बात करें तो शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान लगभग 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के साथ आसमान साफ रहने की संभावना है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 6.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने साफ आसमान और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आगे भी ठंडे दिन की भविष्यवाणी की है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस मौसम में अब तक के सबसे निचले स्तर पर गिर गया है।
Recommended Video
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने कहा है कि ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली में रात को और भी ठंड बढ़ने की संभावना है। इन ठंडी हवाओं की वजह से ही दिल्ली में पिछले चार दिनों से हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में इन दिनों अच्छी बर्फबारी होती है और मैदानी इलाकों में बादल छाए रहे हैं और बारिश होती है। पहाड़ी राज्यों में पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट आई है। मौसम एक्सपर्ट ने कहा है कि इस दिसंबर में आसमान आमतौर पर साफ रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications