Shraddha Murder case: आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, नार्को टेस्ट की करेगी मांग
Shraddha Murder case: आफताब को आज साकेत कोर्ट में पेश करेगी दिल्ली पुलिस, नार्को टेस्ट की करेगी मांग
Shraddha Murder case: आफताब पूनावाला (aftab poonawalla) ने लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर (Shraddha Walker) की हत्या के बाद उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे। श्रद्धा हत्याकांड के बाद दिल्ली पुलिस (delhi Police) ने आफताब पूनावाला को गिरफ्तार कर लिया था और जांच पड़ताल में जुट गई थी। आज (17 नवंबर) दिल्ली पुलिस आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट में पेश करेगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कोर्ट से दिल्ली पुलिस आफताब की आगे की हिरासत की मांग कर सकती है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कोर्ट से आफताब पूनावाला की पुलिस करीब एक एक हफ्ते की रिमांड देने की अपील कर सकती है। वहीं, पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट कराना चाहती है। इसलिए साकेत कोर्ट में पुलिस आफताब के नार्को टेस्ट कराए जाने को लेकर भी अपना पक्ष रखेगी। फिलहाल पुलिस श्रद्धा हत्याकांड से जुड़े सारे साक्ष्य जुटा रही है, ताकि कोर्ट में उनका केस और मजबूत हो सके। उन्हें जानकारी मिली है कि आफताब-श्रद्धा का 300 रुपये का पानी का बिल बकाया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, श्रद्धा की हत्या के बाद आफताब ने खून के धब्बों को साफ करने के लिए बहुत सारे पानी का इस्तेमाल किया था। जिसके कारण पानी का बिल ज्यादा आया और बिल लंबित हो गया। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आफताब नियमित रूप से बिल्डिंग की पानी की टंकी की जांच करने जाता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया कि 'उसने मई में श्रद्धा की हत्या की थी और शरीर के 35 टुकड़े करने में दो दिनों का वक्त लगा था।'
पुलिस पूछताछ में आफताब ने बताया, श्रद्धा के शरीर के टुकड़ों को उसने लगभग तीन महीने तक रेफ्रिजरेटर में रखा था और धीरे-धीरे करके दिल्ली के जंगलों में फेंकता था। तो वहीं, दूसरी तरफ श्रद्धा के पिता विकास वॉकर ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, दिल्ली पुलिस को आभास हो गया था कि आफताब कभी झूठ बोलता है और कभी सच। इसलिए उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए आवेदन किया। मुझे लग रहा है कि मुझे न्याय मिलने वाला है। अगर उसने अपराध किया है, तो उसे फांसी दी जानी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा लगा कि वह झूठ बोल रहा है, मैंने मुंबई और दिल्ली पुलिस से कहा था। आफताब शातिर है और पिछले 5-6 महीने में सबूत मिटा चुका है। ऐसे में पुलिस को सच्चाई सामने लाने में थोड़ी दिक्कत होगी। उन्होंने कहा कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा जब तक आफताब को मौत की सजा नहीं दी जाती।












Click it and Unblock the Notifications