Shraddha Case: 'कैसे 6 महीने पहले हत्या हुई और किसी को पता नहीं चला'? पुलिस को DCW का नोटिस

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस को लेकर पूरे देश में गुस्से का माहौल है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक आफताब को गिरफ्तार कर लिया, जिसने श्रद्धा के 35 टुकड़े किए थे। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक पूछताछ में ही आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने भी इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

Delhi Police

DCW की चेयरमैन स्वाति मालिवाल ने सोमवार को ट्वीट कर लिखा कि महरौली के खौफनाक मर्डर में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। कैसे इतनी बड़ी वारदात 6 महीने पहले हुई और किसी को पता नहीं चला? क्या लड़की ने कोई घरेलू हिंसा या यौन शोषण की कम्प्लेंट दर्ज करायी थी? क्या इस आदमी को किसी और का सपोर्ट था? हत्यारे आफताब को सख्त सजा होनी चाहिए। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये चौंकाने और दिल दहलाने वाला मामला है। दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है।

कैसे दिया वारदात को अंजाम?
दिल्ली पुलिस के मुताबिक श्रद्धा वॉकर और आफताब की दोस्ती मुंबई में नौकरी करते वक्त हुई थी। श्रद्धा के घर वालों को ये रिश्ता पसंद नहीं था, ऐसे में वो विरोध करने लगे। जिस पर दोनों दिल्ली आकर लिव-इन में रहने लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मई में श्रद्धा की हत्या की और शव को 35 टुकड़ों में कर दिया। इसके बाद उसको उसने फ्रिज में रखा, ताकि वो सड़े नहीं। फिर धीरे-धीरे उन टुकड़ों को जगंली इलाकों में फेंकता रहा। वहीं आसपास के लोगों को शव की बदबू ना आए, इस वजह से वो हमेशा अगरबत्ती जलाकर रखता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शादी को लेकर दोनों में बहस हुई थी, जो झगड़े में बदल गई। इस वजह से आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+