अंदर से मर्द थी पुलिसवाली, मेट्रो में लेडीज की करती रही चेकिंग, अब कराया सेक्स चेंज

दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सिक्योरिटी चेकिंग में लगाई गई फीमेल सीआईएसएफ की कांस्टेबल के जेंडर को लेकर बड़ी बात सामने आई है।

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में अगर सफर करती हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़िए। दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की सिक्योरिटी चेकिंग में लगाई गई फीमेल सीआईएसएफ की कांस्टेबल के जेंडर को लेकर बड़ी बात सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मेट्रो में प्रवेश के दौरान जो सीआईएसएफ महिलाओं को छूकर उसकी सुरक्षा जांच करती है वो अंदर से औरत नहीं बल्कि मर्द थी। जी हां सीआईएसएफ की ये कांस्टेबल मानसिक और भावनात्मक तौर पर मर्द थी। यानी एक मर्द कांस्टेबल जिसका शरीर महिला था उसे महिलाओं की सुरक्षा जांच में लगाया गया था।

 भीतर से मर्द थी ये महिला कांस्टेबल

भीतर से मर्द थी ये महिला कांस्टेबल


सीआईएसएफ की ये ये जवान, जो पैदा तो लड़की हुई थी, लेकिन जिसके हाव-भाव, रुप-रंग और भावनाएं लड़कों जैसी थी। उसके भीतर मर्दों जैसी भावनाएं भरी हुई थी। उसके भीतर लड़कियों के प्रति आकर्षण था। ऐसे कांन्स्टेबल को दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के चेकिंग के लिए तैनात किया गया था।

 CISF में मिली नौकरी

CISF में मिली नौकरी

जेनिफर नाम की इस महिला को 2008 में सीआईएसएफ में नौकरी मिली थी। उसे दिल्ली मेट्रो में एंट्री गेट पर महिला पैसेंजर्स को सुरक्षा चेक करने का जिम्मा सौंपा गया। लेकिन जेनिफर के लिए ये काफी चुनौती भर था। चूंकि उसके भीतर मर्दों जैसे एहसास भरे हुए थे। उसके अंदर मर्दों वाली भावनाएं ती, इसलिए लड़कियों और महिलाओं को चेक उसके लिए काफी मुश्किल काम था।

 सेक्स चेंज कराकर बन गई मर्द

सेक्स चेंज कराकर बन गई मर्द


इस महिला कांस्टेबल ने 2011 में अधिकारियों को लिखित सूचना देकर मर्द बनने का फैसला किया। उसने 10 लाख रुपए खर्च कर अपना लिंग परिवर्तन करवाया और महिला से पुरुष बन गई। जेनिफर अब जोसेफ बन गई।

 6 साल के संघर्ष के बाद मिली मर्द की पहचान

6 साल के संघर्ष के बाद मिली मर्द की पहचान


महिला कांस्टेबल ने भले ही सेक्स चेंज करवा लिया हो, लेकिन सीआईएसएफ ने रिकॉर्ड में उनका लिंग फीमेल ही था। विभाग उसे मर्द मानने को तैार नहीं थी, लेकिन 6 साल की लंबी लड़ाई के बाद अब उसे कागजातों में भी मेल का दर्जा मिल गया है और उसे क्लर्क का काम दिया गया है।

 महिला कांस्टेबल से की शादी

महिला कांस्टेबल से की शादी


जोसेफ ने सेक्स चेंज करवाने के बाद साथी महिला कांस्टेबल से शादी कर ली। उसे वो पहले से पसंद करता था। अब वो दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहते है। जोसेफ ने भोजपुरी में कई म्यूजिक एल्बम भी बनाए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+