'आपातकाल से भी ज्यादा भयंकर स्थिति है', संजय सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद बोले संजय राउत

Sanjay Raut: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को कथित दिल्ली शराब घोटाले मामले में ईडी ने बुधवार 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली ही नहीं, केंद्र की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है।

आम आदमी पार्टी के साथ-साथ विपक्ष गठबंधन INDIA के नेताओं ने इस छापेमारी के बाद केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी क्रम में शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत गुरुवार 5 अक्टूबर को आप नेता संजय सिंह के घर पहुंचे और उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की।

Shiv Sena UBT MP Sanjay Raut

संजय सिंह के परिजनों से मुलाकात के बाद संजय राउत ने मीडिया से बातचीत की। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा '...यह लड़ाई देश की है, हम मानसिक रूप से तैयार हैं कि हम सबको गिरफ्तार किया जाएगा। यह आपातकाल से भी ज्यादा भयंकर स्थिति है।'

संजय राउत ने कहा कि मैंने संजय सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी और मां से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि हम सब उनके साथ हैं। तो वहीं, AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है तो कई सवाल उठते हैं कि मंशा क्या है?

सचिन पायलट ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, '...आंकड़ों को देखें तो पिछले 5-7 सालों में ED का जो तथाकथित एक्शन हुआ है वह 95% उन लोगों पर हुआ है जो सरकार के खिलाफ रहे हैं। जब चुनाव से ठीक पहले ऐसी कार्रवाई होती है तो कई सवाल उठते हैं कि मंशा क्या है? उद्देश्य क्या है?। जो सत्ता से जुड़े लोग हैं उनपर कभी कोई जांच, छापेमारी नहीं होती, उन्हें कोई नोटिस नहीं मिलता।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+