उदयपुर की वारदात सिर्फ कायरता नहीं, बल्कि गैर-इस्लामी और नाकाबिले-बर्दाश्त है: शाही इमाम
नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी की दिन-दहाड़े गला काटकर हत्या कर देने की घटना के बाद देशभर में गम और आक्रोश उमड़ रहा है। हत्या करने वाले रियाज और गौस मोहम्मद गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उनके खिलाफ कई इस्लामिक संगठनों ने भी नाराजगी जताई है। दिल्ली की जामा मस्जिद के बुखारी शाही इमाम ने वारदात की निंदा करते हुए हत्यारों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

जामा मस्जिद के इमाम सैयद अहमद ने कहा कि, रियाज और गौस मोहम्मद नाम के दो लोगों ने उदयपुर में एक इंसान का सिर कलम करने का बड़ा अपराध किया है। हम इसकी निंदा करते हैं। यह कायराना हमला था। उनके द्वारा की गई क्रूर हत्या ने मानवता को झकझोर दिया है... यह कृत्य गैर-इस्लामिक, गैरकानूनी और अमानवीय भी है। मैं सभी भारतीय मुसलमानों की ओर से, इस जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करता हूं..।,"
ऐसे दिया था वारदात को अंजाम
राजस्थान पुलिस के अनुसार, बीते रोज दाेपहर बाद 3 बजे रियाज और गौस नाम के दो शख्स उदयपुर में कन्हैयालाल की टेलरिंग पर शॉप पहुंचे थे। जहां रियाज ने कहा कि, कपड़े सिलवाने हैं। उसके बाद उसने अपना नाप देना शुरू किया और गौस वीडियो बनाने लगा। कन्हैया जैसे ही कपड़े को नापने लगे तभी रियाज ने खंजर निकाला और कन्हैया के गले पर वार किए। यह पूरी घटना वीडियो में रिकॉर्ड भी की। उसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
मालूम चला है कि, रियाज ने 17 जून को भी हत्या की साजिश का वीडियाे रिकॉर्ड किया था, जिसे उसने मंगलवार को पाेस्ट किया। उसने इसे अपने मजहब की जंग बताया। बहरहाल, दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।












Click it and Unblock the Notifications