दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी आग, सात लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत

दिल्ली: गोकुलपुरी इलाके की झुग्गियों में लगी आग, सात लोगों की जिंदा जलने से हुई मौत

दिल्ली, 12 मार्च: दर्दनाख खबर राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके से सामने आई है। यहां देर रात करीब 01 बजे 30 झुग्गी-झोंपडियों में आग लग गई। झुग्गी-झोंपडियों में आग लगने से अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

 Seven people no more in a fire that broke out in the shanties of Gokulpuri

Recommended Video

    Delhi में दर्दनाक हादसा, Gokulpuri में आग लगने से 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये आग गोकुलपुर इलाके के मेट्रो पिलर नंबर 12 के पास बनी झुग्गियों में लगी है। जिस वक्त आग लगी थी उस वक्त लोग अपनी झुग्गियों में सो रहे थे। देखते ही देखते एक के बाद एक झुग्गियों में आग फैलती चली गई। अफरा तफरी मच गई, जैसे तैसे लोग झुग्गियों से बाहर भागे, कुछ लोग आग में फंस गए। पुलिस और दमकल की कई टीमें मौके पर पहुंची। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

    ऐसा बताया जा रहा है कि झुग्गियों के पास कबाड़ जमा था, जिस कारण आग को काबू करने में समय लगा। आग बुझने पर पुलिस को अगल अलग जली हुई झुग्गियों में से सात शव बरामद हुए। सभी शव बुरी तरह से जले हुए मिले हैं। किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है, न ही अभी तक पता चल पाया है शव महिलाओं के हैं या पुरुषों के। फिलहाल पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। झुग्गियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर शवों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उत्तर पूर्व दिल्ली के एडीसीपी देवाश कुमार पांडे ने बताया कि तकरीबन एक बजे हमें आग लगने की सूचना मिली थी जिसके बाद हम घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग को ख़बर दी। तकरीबन 4 बजे आग पर क़ाबू पाया गया। हादसे में 30 झुग्गियां जलकर राख हो चुकी है और 7 लोगों की मृत्यु हुई है। तो वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है और कहा है कि वे खुद घटनास्थल पर जाकर वहां पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+