दिल्ली में सोने की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के स्टाफ मेंबर अरेस्ट
नई दिल्ली, जुलाई 24। दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने शनिवार को सोने की तस्करी करने के आरोप में 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें इंडिगो और स्पाइसजेट एयरलाइंस के 4 स्टाफ मेंबर भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों के पास से करीब 72.46 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया है।

दिल्ली कस्टम ने दी ट्वीट कर जानकारी
दिल्ली कस्टम के एक ट्वीट के मुताबिक, 21 जुलाई 2021 को 24 घंटे के लंबे ऑपरेशन के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गोल्ड स्मगलिंग की रिंग को पकड़ा गया, इसमें 7 आरोपी शामिल हैं। इनमें 4 आरोपी एयरलाइंस के स्टाफ मेंबर हैं। जब्त किए गए गोल्ड की कुल वैल्यू 72.46 लाख रुपए बताई गई है।












Click it and Unblock the Notifications