Seelampur Chunav Result 2025: सीलमपुर में कौन जीता? AAP Vs BJP में कड़ा था मुकाबला

Seelampur Chunav Result 2025 LIVE: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज 8 फरवरी को सीलमपुर सीट के नतीजे घोषित हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना जारी हुई, जो 19 राउंड की काउंटिंग तक चली। दिल्‍ली की प्रमुख सीट सीलमपुर के क्या परिणाम रहे, जानिए?

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्‍ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। सीलमपुर सीट पर 68.7 प्रतिशत वोट पड़े हैं।

Seelampur Chunav Result 2025

Seelampur Election Result 2025 LIVE: सीलमपुर विधानसभा चुनाव 2025 परिणाम का पल-पल का अपडेट किया जा रहा है...

Seelampur Chunav Result: AAP के चौधरी जुबैर अहमद जीते

सीलमपुर सीट पर आप के चौधरी जुबेर अहमद ने 42477 वोटों से चुनाव जीता है। उनको कुल 79009 वोट मिले। दूसरे नंबर भारतीय जनता पार्टी के अनिल कुमार शर्मा (गौर) रहे। उनको 36532 हासिल हुए, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल रहमान को 16551 वोट मिले।

सीलमपुर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Seelampur)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में सीलमपुर सीट से आम आदमी पार्टी ने जुबैर चौधरी को टिकट दिया है। भाजपा ने अनिल कुमार शर्मा (गौर) को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस से अब्दुल रहमान चुनाव लड़ रहे हैं।

सीलमपुर सीट से प्रत्याशी

  • आप से जुबैर चौधरी
  • बीजेपी से अनिल कुमार शर्मा (गौर)
  • कांग्रेस से अब्दुल रहमान

विधानसभा के पिछले दो चुनाव 2020 और 2015 का इतिहास

2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अब्दुल रहमान ने 72,694 वोटों के साथ सीट जीती थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कौशल कुमार मिश्रा को 35,619 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद को 20,207 वोट मिले।

2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप के उम्मीदवार मोहम्मद इशराक ने 57,302 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। भाजपा के संजय जैन को 29,415 वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद को 23,791 वोट मिले थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की अन्य खबरें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+