हो गया फाइनल! Lallantop छोड़ इस मीडिया चैनल को ज्वाइन कर रहे हैं Saurabh Dwivedi, खुद शेयर कर दी खुशखबरी
Saurabh Dwivedi News: लल्लनटॉप से विदाई के बाद वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित एंकर सौरभ द्विवेदी को लेकर मीडिया इंडस्ट्री में हलचल तेज है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर सौरभ अब आगे क्या करने वाले हैं। क्या वह किसी बड़े मीडिया हाउस के साथ नई पारी शुरू करेंगे या फिर अपना खुद का डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च करेंगे। इन सवालों के जवाब अब खुद सौरभ द्विवेदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 23 जनवरी को दिया है।
सौरभ द्विवेदी इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि हमने 20 जनवरी को ही आपको जानकारी दी थी कि सौरभ द्विवेदी इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ज्वाइन करने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस एक नया डिजिटल या यूट्यूब वेंचर हिंदी में शरू कर रहा है, जिसकी कमान सौरभ संभालेंगे। सौरभ द्विवेदी ने इंस्टा पोस्ट पर लिखा, '' इंडियन एक्सप्रेस, अब हिंदी में भी, आपकी स्क्रीन पर जल्द, सीखने का सिलसिला आप सबकी संगत में चलता रहेगा, वसंत पंचमी की शुभकामनाएँ।''

सौरभ ने खुद सोशल मीडिया पर संकेत दिया था कि वह बसंत पंचमी यानी 23 जनवरी को अपने भविष्य की योजनाओं को लेकर खुलासा करेंगे। अपने वादे के मुताबिक उन्होंने खुलासा कर दिया है।
क्या सौरभ द्विवेदी ने यूट्यूब चैनल भी खोला है?
लल्लनटॉप से अलग होने के बाद यह सवाल भी सबसे ज्यादा पूछा जा रहा था कि क्या सौरभ द्विवेदी अपना खुद का यूट्यूब चैनल शुरू करने जा रहे हैं। इसी बीच सौरभ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक अहम पोस्ट कर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम से कई फर्जी यूट्यूब चैनल बनाए जा रहे हैं, जिनका उनसे कोई संबंध नहीं है।
सौरभ ने लिखा कि विपश्यना से लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके नाम का इस्तेमाल कर AI तकनीक की मदद से वीडियो बनाए जा रहे हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह भ्रामक बताते हुए साफ कहा, "मेरा कोई यूट्यूब चैनल नहीं है।" साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर ऐसा कोई फर्जी चैनल दिखे तो उसकी रिपोर्ट जरूर करें।
पत्रकारिता से आगे भी खुले हैं कई रास्ते
सौरभ द्विवेदी के लिए विकल्प सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वह हिंदी सिनेमा, टीवी या वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख सकते हैं। इसका संकेत उनके हालिया प्रोजेक्ट से भी मिलता है। सौरभ TVF द्वारा निर्मित और जियो हॉटस्टार पर आने वाली सीरीज 'Space Gen - Chandrayaan' में नजर आने वाले हैं।
यह सीरीज एक कैरेक्टर-ड्रिवन ड्रामा है, जो चंद्रयान-2 मिशन के उस भावनात्मक पहलू को दिखाती है, जब चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलोमीटर पहले संपर्क टूट गया था। इसमें तकनीकी पहलुओं से ज्यादा उन वैज्ञानिकों के संघर्ष और मानसिक स्थिति पर फोकस किया गया है। यह प्रोजेक्ट दिखाता है कि सौरभ के लिए पत्रकारिता के साथ-साथ फिल्म लेखन और अभिनय के रास्ते भी खुले हुए हैं।
नाम और पहचान के दुरुपयोग पर कड़ा संदेश
डिजिटल दौर में फर्जी चैनलों और पहचान के दुरुपयोग के बढ़ते मामलों के बीच सौरभ द्विवेदी का यह खुला बयान बेहद अहम माना जा रहा है। उन्होंने न सिर्फ अपने फैंस को भ्रम से बचाया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि वह अपने नाम और विश्वसनीयता को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications