सत्ता गंवाने के बाद AAP में कई बड़े फेरबदल, सौरभ भारद्वाज, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय को मिली ये नई जिम्मेदारी

Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार 21 मार्च को सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। यह फैसला पार्टी ने पीएसी (PAC) की बैठक में लिया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी गोपाल राय निभा रहे थे। दरअसल, दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद अब AAP ने राज्य में बड़ा बदलाव किया है। इतना ही नहीं, अन्य राज्यों में भी अपने संगठन का विस्तार करने पर काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज अपने आवास पर सुबह 11 बजे PAC की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में कई अहम और बड़े फेरबदल किए गए है। केजरीवाल ने गोपाल राय की जगह सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वहीं, AAP नेता मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है।

Saurabh Bhardwaj

इतना ही नहीं, AAP नेता गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी नियुक्त किया है। दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद सौरभ भारद्वाज ने कहा, 'चुनाव में दिल्ली की लगभग आधी आबादी ने हमें (AAP) वोट दिया था। हमें इन वोटर्स के साथ उन लोगों का भी ध्यान रखना है, जिन्होंने यह सोचकर भाजपा को वोट दिया था कि हमें 2500 रुपए मिलेंगे और गैस सिलेंडर मिलेगा।'

कहा कि हम पार्टी को मजबूत करेंगे और मेरा मानना है कि हारने के बाद संगठन का निर्माण करना सबसे आसान होता है... जो पार्टी की हार के समय भी आपके साथ रहता है, वह खरा सोना होता है। तो वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि AAP की तरफ से अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के प्रभारी के रूप में काम करने का आदेश दिया है।

मैं पिछले कुछ दिनों के अनुभव से कह सकता हूं कि पंजाब के लोगों ने 3 साल पहले जिस तरह अरविंद केजरीवाल को मौका दिया था, उसके बाद से ही पंजाब में बहुत काम हुए हैं। पंजाब के इतिहास में इतने काम पहले कभी नहीं हुए थे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बहुत अच्छे काम किए हैं।

पंजाब में AAP के प्रभारी के रूप में मेरी कोशिश यही रहेगी कि पंजाब के लोग एक बदलता हुआ पंजाब देख सकें। वहीं, गोपाल राय ने गुजरात के प्रभारी के रुप में अपनी नियुक्ति पर कहा कि आज पार्टी ने निर्णय लिया है कि पूरे देश में संगठन विस्तार का काम तेज किया जाएगा। पार्टी उन राज्यों में काम करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है जहां चुनाव होने वाले हैं और पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

ये भी पढ़ें: Farmers Protest: पंजाब की 'आप' सरकार ने किसानों से मुंह क्यों फेरा, अरविंद केजरीवाल ही तो वजह नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+