जेल के भीतर के वीडियो लीक होने पर सत्येंद्र जैन ने ईडी के खिलाफ कार्रवाई की याचिका वापस ली

Satyendar Jain: आप मंत्री सत्येंद्र जैन जेल में बंद हैं लेकिन जिस तरह से जेल के भीतर के उनके सीसीटीवी वीडियो सामने आ रहे हैं, उसकी वजह से वह सुर्खियों में हैं। सत्येंद्र जैन ने ईडी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर की थी। सत्येंद्र जैन ने ईडी के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज को लीक करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन अब सत्येंद्र जैन ने अपनी याचिका को वापस ले लिया है। सत्येंद्र जैन के वकील ने स्पेशल जज विकास धुल को बताया कि हम इस मामले में राहत के लिए सही मंच पर अपील करेंगे, जिसके बाद कोर्ट ने याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी।

satyendar jain

सत्येंद्र जैन की याचिका में आरोप लगाया गया था कि ईडी ने जेल के भीतर मसाज का सीसीटीवी वीडियो लीक किया है। बावजूद इसके कि ईडी ने यह शपथ पत्र दिया था कि वह ऐसा नहीं करेगी। गौर करने वाली बात है कि सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल की बैरक के भीतर मसाज का वीडियो सामने आया था। जोकि काफी सुर्खियों में आया था। इस वीडियो के बाद कई और वीडियो सामने आए थे। हालांकि मनीष सिसोदिया ने इन वीडियो पर सफाई देते हुए कहा था कि यह वीडियो उनकी फिजियोथेरेपी का है, लेकिन भाजपा किसी की मेडिकल कंडीशन पर भी राजनीति कर रही है।

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन को जेल के भीतर वीआईटी सुविधा मिल रही है। कोर्ट ने इससे पहले आदेश दिया था कि जेल के भीतर के वीडियो को लीक ना किया जाए। सत्येंद्र जैन ने मीडिया में इन वीडियो को प्रसारित करने पर रोक की गुहार लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की। इससे पहले 17 नवंबर को कोर्ट ने सत्येंद्र जैन की जमानत को खारिज कर दिया था। सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके खिलाफ 2017 में भ्रष्टाचार निरोधी कानून के तहत केस दर्ज कराया गया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सत्येंद्र जैन पर आरोप है कि उन्होंने 4 फर्जी कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+