संजय सिंह का दावा- विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ ईडी गढ़ रही बेबुनियाद मामला, अरेस्ट करने की कर रही तैयारी
आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद संजय सिंह ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रहा है। संजय सिंह ने आरोप लगाया केंद्रीय जांच एजेंसी अमानतुल्ला खान के खिलाफ विवरण दिए बिना बेबुनियाद मामला गढ़ रही है।

बता दें दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए 50 वर्षीय आप विधायक अमानतुल्ला खान गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। वहीं आप ने आरोप लगाया कि यह जांच उन "झूठे मामलों" में से एक थी जो उसकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ दायर किए जा रहे थे।
ओखला विधानसभा सीट से आप विधायक अमानतुल्लाह की गवाही तब हुई जब पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अध्यक्षता के दौरान दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर विचार करने से सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल इनकार कर दिया था, लेकिन विधायक द्वारा ईडी के समन में शामिल न होने पर नाराजगी जताई थी।शीर्ष अदालत ने उन्हें 18 अप्रैल को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया।
ईडी के आफिस में जाते समय अमानतुल्ला खान ने दावा किया कि जब वह वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष थे तो उन्होंने नियमों का पालन किया और कानूनी राय लेने के बाद और 2013 में आए नए अधिनियम (बोर्ड के लिए) के अनुसार सब कुछ किया।
खान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एफआईआर और दिल्ली पुलिस की तीन शिकायतों से जुड़ा है।
ईडी, जिसने विधायक के परिसरों पर छापेमारी की थी, ने दावा किया है कि खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की अवैध भर्ती के माध्यम से "अपराध की बड़ी रकम" नकद में अर्जित की और उसे अपने सहयोगियों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने के लिए निवेश किया।
ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया था कि वक्फ बोर्ड में कर्मचारियों की "अवैध भर्ती" हुई और खान की अध्यक्षता (2018-2022) के दौरान वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से पट्टे पर देकर "अवैध व्यक्तिगत लाभ" कमाया गया। इसके साथ ही ईडी को छापे के दौरान फिजिकल और डिजिटल साक्ष्य के रूप में कई "अपराधी" सामग्रियां जब्त की गईं, जो मनी लॉन्ड्रिंग में खान की भूमिका का "संकेत" देती हैं।












Click it and Unblock the Notifications