दिल्ली लोकसभा चुनाव की वोटिंग के बाद संजय सिंह का दावा- भाजपा को दिल्ली की सातों सीटों पर मिलेगी हार
लोकसभा चुनाव के छठें चरण का मतदान शनिवार को संपन्न हो चुका है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए भी आज मतदान हुआ। दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने स्लो वोटिंग का आरोप लगाया।
इसके साथ ही आम आदमी पार्टी राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि दिल्ली की सातों सीटों से भाजपा का सफाया हो जाएगा और ये भी दावा किया कि INDIA गठबंधन को 300 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।

संजय सिंह अपनी पत्नी के संग जब मतदान करने दिल्ली के विकासपुरी के मतदान केंद्र पर पहुंचे जब उन्होंने स्लो वोटिंग का आरोप लगाया था। इसके साथ ही संजय सिंह ने दावा किया कि चुनाव का परिणाम 4 तारीख को 7 शून्य के रूप में सामने आ जाएगा
वोट डालने के बाद संजय सिंह ने वोटिंग में देरी का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने बेहतर महौल दिख रहा है। उन्होंने बताया कि वोटिंग के दौरान लाइन में लगे रहने के दौरान मैंने जब लोगों से बात की तो लोगों का रुझान सॉफ्टवेयर पर बदलाव की तरफ इशारा कर रहा है। ये बात कहते हुए उत्साह के साथ संजय सिंह ने कहा इस बार दिल्ली के लोग पूरी तरह से बदलाव के मूड में हैं।
बात दें संजय सिंह ने दिल्ली में वोटिंग के दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा था चुनाव लोकतंत्र का पर्व है और भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। इसलिए मैं लोगों से अपील करता हू कि वे भारत के संविधान को मजबूत करने, लोकतंत्र की रक्षा के लिए और तानाशाही के अंत के लिए वोट करें।
संजय सिंह आज हम सभी जानते हैं कि जब राजनीतिक, लोकतांत्रिक व्यवस्था होती है तो सब कुछ संसद और विधान सभाओं के माध्यम से संचालित होता है। अच्छे प्रतिनिधि वहां जाएंगे, स्कूल, अस्पताल, बिजली-पानी के लिए काम करेंगे












Click it and Unblock the Notifications