दिल्ली IGI एयरपोर्ट की छत गिरने पर भड़के संजय सिंह, बोले- जहां भाजपा-वहां भ्रष्टाचार
देश की राजधानी दिल्ली को कल रात हुई तेज बारिश से गर्मी से राहत मिली लेकिन ये बारिश आफत भी लेकर आई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयर पोर्ट (IGI) के टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा शुक्रवार की तड़के गिर गया जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हुए हैं।
इस घटना पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार को घेरते हुए जमकर कटाक्ष किया है।

कभी राम मंदिर, कभी अटल सेतु, कभी जबलपुर टर्मिनल, कभी दिल्ली टर्मिनल। जहां भाजपा-वहां भ्रष्टाचार।"
बड़े ज़ोर शोर के साथ प्रधानमंत्री जी ने टर्मिनल 1 के इसी हिस्से का उद्घाटन किया था आज धड़ाम हो गया 3 लोगों की जान चली गई कई लोग घायल हैं।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 28, 2024
कभी राम मंदिर, कभी अटल सेतु, कभी जबलपुर टर्मिनल, कभी दिल्ली टर्मिनल।
जहाँ भाजपा-वहाँ भ्रष्टाचार। pic.twitter.com/fOA1Dkm95t












Click it and Unblock the Notifications