संगम विहार घटना: पिता ने बयां किया दर्द, बोले- आधी रात को बेटी जग जाती है, रोने लगती है

नई दिल्ली, 01 सितंबर। देश की राजधानी में भी दुमका जैसी घटना सामने आई है। दिल्ली के संगम विहार इलाके में कक्षा 9वीं की छात्रा को एक छात्र ने गोली मार दी। जब छात्रा स्कूल से लौट रही थी तो आरोपी छात्र ने उसे गोली मार दी। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी छात्र का नाम अली था और वह छात्रा का पीछा करता था। अली छात्रा को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने अली को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया तो आरोपी छात्र ने छात्रा को गोली मार दी। यह घटना 25 अगस्त की है। जब तीन बाइक सवार छात्रा का पीछा कर रहे थे, इसी दौरान इन लड़कों ने छात्रा को गोली मार दी।

sangam vihar

वहीं इस घटना पर छात्रा के पिता ने बताया कि आरोपी ने मेरी बेटी के साथ सोशल मीडिया पर 3-4 महीने पहले दोस्ती की थी। उसने फर्जी आईडी से मेरी बेटी से दोस्ती की थी। हमे इस बारे में जुलाई माह में पता चला जब आरोपी ने हमारे घर की खिड़की को तोड़ दिया। वो मेरी बेटी का पीछा करता था। जब मेरी बेटी स्कूल से वापस आती थी तो वह बाइक से बेटी का पीछा करता था। जब उसने जुलाई माह में खिड़की का शीशा तोड़ा, हमने बीट कॉन्स्टेबल को बुलाया।

बेटी के पिता ने बताया कि कॉन्स्टेबल ने हमसे कहा कि चिंता मत करिए, हम उसे समझाएंगे वह इस तरह की हरकत दोबारा ना करे। अगर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की होती तो उसने यह नहीं किया होता। लोगों को प्रशासन से डरना चाहिए। डॉक्टर ने कहा कि बुलेट अभी भी छात्रा के शरीर के अंदर है, लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि बुलेट को 6 महीने या एक साल के बाद बाहर निकाल दिया जाएगा।

छात्रा की हालत को लेकर पिता ने कहा कि मेरी बेटी इतनी डरी हुई है वह आधी रात को जग जाती है और बीच रात में फूट-फूटकर रोने लगती है। मुझे पता चला कि इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड अली है, कोई उसे अमानत अली कहता है, कुछ उसे अरमान अली कहते हैं। उसे गिरफ्तार कर लिया है। मैं पुलिस स्टेशन जाऊंगा और इसकी पुष्टि करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+