Sakshi Murder Case: लड़कियां बोलती थीं भाई तो साहिल कहता जान और डार्लिंग, इंस्टाग्राम चैट से नया खुलासा-सूत्र
Sakshi Murder Case: दिल्ली के शाहाबाद डेयरी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने साक्षी नाम की लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ उसकी इंस्टाग्राम चैट लगी है। इस चैट से कई खुलासे हो रहे हैं।

दिल्ली का साक्षी हत्याकांड में अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हत्यारा साहिल की मानसिकता किस हद तक गंदी थी उसके भी सबूत सामने आ रहे हैं। साहिल की इंस्टाग्राम चैट उसकी काली करतूत की गवाही दे रही है। इंस्टाग्राम पर वह अपने बायो में जो लिखा था उससे साफ पता चल रहा है वह किस शैतानी दिमाग से काम करता था। उसके इंस्टाग्राम के बायो पर लिखा है
अपनी प्रोफाइल के बायो में साहिल खुद को दारू लवर बताता है। इसमें उसने Love You Dark Life, Daru Lover, Yaro Ki Yari Sabpe Bhari और Love You Mom लिखा है। साहिल ने कई रील्स अपलोड की है जिसमे उसकी हरकतों का पता चलता है।
लड़कियां बोलती थीं भाई तो साहिल कहता जान और डार्लिंग
एबीपी न्यूज के मुताबिक पुलिस के हाथ लगी इंस्टाग्राम चैट से पता चला है कि साहिल की कई लड़कियों से दोस्ती थी। लेकिन वह दोस्ती में भी अपनी गंदी मानसिकता को सामने लेकर आता था। कुछ लड़की उसे जब भाई कहती थी तो वह उसे जान और डार्लिंग कहता था। दरअसल, साहिल के बर्थडे पर लड़कियां उसे भाई कहती तो वह उसे जान और डार्लिंग कहकर बुलाता था।
लड़की के रिश्ता तोड़ने से आगबबूला था साहिल: पुलिस
पुलिस ने कहा कि लड़की उससे अपना रिश्ता तोड़ रही थी जिससे वह आगबबूला हो गया था। पुलिस ने कहा कि हत्या की वजह गुरुवार को उनके बीच हुआ विवाद था। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को साक्षी ने अपने एक दोस्त के सामने साहिल की बेइज्जती की थी। इसने उसे हत्या की योजना बनाने के लिए उकसाया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि हमलोग साहिल के दावों को सत्यापित करने के लिए हर स्तर से जांच कर रहे हैं।
रास्ते में रोककर चाकू और पत्थर से कर दी हत्या
साक्षी रविवार की शाम अपनी महिला मित्र के बेटे की जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी, जब साहिल ने कथित तौर पर उसे रोका और सार्वजनिक रूप से चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग बिना किसी हस्तक्षेप के करीब से देखते रहे। एक सीसीटीवी कैमरे में साहिल को लड़की को 16 बार चाकू मारते हुए, बार-बार ईंट से उसके सिर पर वार करते और उसे लात और पेट से मारते हुए पकड़ा गया।












Click it and Unblock the Notifications