बिना परिवार की मर्जी शादी करने वाले जोड़ों के लिए दिल्ली में बना सेफ हाउस, हेल्पलाइन नंबर भी जारी

नई दिल्ली: देश में चाहे जितनी भी मॉर्डन सोच की बात हो, लेकिन आज भी जब प्रेमी जोड़े अंतरजातीय या फिर अंतरधार्मिक विवाह करते हैं, तो उनको धमकियां मिलती हैं। कई जगहों पर ऑनर किलिंग का भी मामला देखा गया है। जिसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत ऐसे जोड़ों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। साथ ही उनको खतरों से बचाने के लिए सेफ हाउस की भी व्यवस्था की गई है, जहां पर वो आश्रय ले सकते हैं।

शादी

Recommended Video

    Delhi Government की नई पहल Lovers और कुंवारे जोड़ों के लिए तैयार किया Safe House | वनइंडिया हिंदी

    प्रेमी जोड़ों को उत्पीड़न से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने स्पेशल सेल गठित करने का निर्देश जारी किया है। जिसमें कहा गया कि जिन प्रेमी या फिर नवविवाहित जोड़ों को अंतरजातीय और अंतरधार्मिक करने पर खतरा होगा, उनको सेफ हाउस में आवास उपलब्ध करवाया जाएगा। अगर किसी को इस तरह के मामले में मदद चाहिए तो वो हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन कर सकते हैं। ये हेल्पलाइन 24 घंटे काम करेगी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद हेल्पलाइन में मौजूद कर्मचारी स्पेशल सेल के साथ मिलकर मदद उपलब्ध करवाएंगे। इसके अलावा हेल्पलाइन में मौजूद सभी लोगों को ऐसे ही हालात से निपटने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है।

    इस हेल्पलाइन नंबर की सबसे खास बात ये है कि यहां पर पूरी तरह से गोपनीयता रखी जाएगी। कॉल आने के बाद स्पेशल सेल ये सुनिश्चित करेगा कि प्रेमी युगल बालिग हैं या नाबालिग। इस स्पेशल सेल के प्रमुख डीसीपी ही होंगे, ऐसे में सबसे पहले कॉल सेंटर उन्हें सूचना देगा। जिसके बाद तुरंत शिकायत पर जांच की जाएगी। अगर सब कुछ सही पाया गया तो डीसीपी इस मामले को जिलाधिकारी के संज्ञान में लाएंगे और वहीं से सेफ हाउस उपलब्ध करवाया जाएगा। अगर प्रेमी जोड़े की जान को खतरा है, तो उसके लिए सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं जब तक पुलिस पूरे मामले का निपटारा नहीं कर लेती तब तक उससे जुड़ी जानकारी को किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा।

    दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक उत्तरी दिल्ली स्थित किंग्सवे कैंप में स्थित सरकारी आवासों को सेफ हाउस बनाया गया है। जिसमें दो कमरे, टॉयलेट और किचन हैं। अगर कोई जोड़ा इसमें रहने से इनकार करता है, तो अपने लिए उपयुक्त जगह पर रह सकता है। साथ ही पुलिस खतरे का भांपते हुए उसके लिए सुरक्षा उपलब्ध करवाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+