राउज एवेन्यू कोर्ट से मिला अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, 25 जुलाई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
Arvind Kejriwal News: शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। सीबीआई के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है।
वहीं, दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। ईडी की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी है। लेकिन, अभी उन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा।

खास बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को यह राहत ईडी से जुड़े मामले में मिली है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल अभी सीबीआई की हिरासत में हैं और शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।
आज यानी शुक्रवार 12 जुलाई को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने हो गई थी। जिसके बाद उन्हें सीबीआई ने कोर्ट में पेश किया था। राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि 25 जुलाई तक बढ़ा दी।
खबर के मुताबिक, 26 जून को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कुछ दिनों तक सीबीआई की कस्टडी में रहने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
सीबीआई, केजरीवाल के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications