लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्‍वी की शादी: दिल्‍ली में दुल्हन बनीं राजेश्‍वरी, सामने आईं PHOTOS

नई दिल्‍ली। राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का ब्‍याह हो गया है। तेजस्‍वी ने रशेल गोडिन्हो नाम की युवती (अब राजेश्वरी) संग 7 फेरे लिए। शादी-समारोह दिल्ली के सैनिक फार्म में संपन्‍न हुआ। रशेल क्रिश्चियन हैं, जबकि तेजस्‍वी हिंदू। दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से ही शादी की, इसके साथ ही रशेल के बारे में यह बात साफ हो गई कि, उसे अब राजेश्वरी यादव के नाम से जाना जाएगा।

Recommended Video

    Tejashwi Yadav marriage: Tejashwi Yadav की शादी में देखें कौन-कौन पहुंचा ? | वनइंडिया हिंदी
    तेजस्वी यादव ने दिल्ली में राजेश्वरी से शादी की

    तेजस्वी यादव ने दिल्ली में राजेश्वरी से शादी की

    बता दें कि, तेजस्वी यादव अपने 8 भाई-बहनों- सात बहनों और एक भाई- में शादी करने वाले आखिरी हैं। तेजस्वी बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह राघोपुर सीट से विधायक हैं। वह 2015 से 2017 तक बिहार के उपमुख्यमंत्री भी रहे। दिल्‍ली में शादी-समारोह में तेजस्वी यादव, अपनी पत्नी राजेश्वरी और भाई तेज प्रताप के साथ मीडियाकर्मियों को दिखे तो हजारों तस्‍वीरें खिंच गईं।

    सुबह कलश की रस्में पूरी, फिर शादी की विधियां

    सुबह कलश की रस्में पूरी, फिर शादी की विधियां

    शादी में शरीक हुए एक मेहमान ने बताया कि, पूरे परिवार ने गुरुवार की सुबह में ही विधि-विधान के साथ पहले हल्दी कलश की रस्में पूरी कीं, फिर सगाई हुई। उसके बाद शादी की विधियां पूरी की गईं।

    बिहार के पंडित ही दिल्ली बुलवाए गए

    बिहार के पंडित ही दिल्ली बुलवाए गए

    इस बड़े शादी-समारोह का लग्न दिन में ही था। फिर बिहार के पंडितजी ने मंत्रोच्चार के बीच विधिवत हिंदू विधि-विधान के साथ विवाह संपन्न कराया। बताया जा रहा है कि, रशेल का परिवार दिल्ली में ही है।

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को शादी की बधाई भी दी है। बताया जा रहा है कि, सात साल से अधिक समय से एक-दूसरे को जानने वाले इस जोड़े ने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में मंगलवार रात सगाई की। उसके बाद गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक समारोह में दोनों ने 7 फेरे लिए।

    अखिलेश भी अपनी पत्‍नी के साथ शादी में आए

    अखिलेश भी अपनी पत्‍नी के साथ शादी में आए

    इस शादी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल, राज्यसभा सांसद मीसा भारती सहित कई अन्य राजनीतिक नेताओं ने भाग लिया। राजद के नेता ने कहा कि, यह शादी सैनिक फार्म में हिंदू रीति-रिवाज से हुई और तेजस्वी की दुल्हन जो कि रशेल हैं, को अब राजेश्वरी यादव के नाम से जाना जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+