केजरीवाल सरकार के मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, आतिशी को मिली वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल करते हुए आतिशी को वित्त और राजस्व की जिम्मेदारी दी है।

दिल्ली की केजरीवाल सरकार जल्द ही मंत्रियों के विभागों में बड़ा फेरबदल कर दिया गया है। इसको लेकर एक फाइल उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पास भेजी गई। जिस पर एलजी वीके सक्सेना की मंजूरी मिलते ही मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर दिया गया।

मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही आतिशी को शिक्षा मंत्रालय के साथ दो अतिरिक्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दे दी गई है। आतिशी को अब वित्त और राजस्व मंत्रालय की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आतिशी के पास पर्यटन विभाग भी है। इसके अनुसार, केजरीवाल सरकार में आतिशी को कुल 11 विभागों का मंत्री पद मिला है।

reshuffle in Kejriwal government

पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत के पास वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। जिसे अब आतिशी के पास सौंप दिया गया है।

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के मंत्रिमंडल में अभी सीएम सहित 7 मंत्री हैं। इनमें कैलाश गहलोत , राजकुमार आनंद, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, गोपाल राय और इमरान हुसैन के पास कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी है। जेल जाने से पहले सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के पास भी कैबिनेट की जिम्मेदारी थी। लेकिन, जेल जाने के बाद दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली में कुल विधायकों की संख्या 70 है, किसी भी सरकार में कुल विधायकों के 10 प्रतिशत ही मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस हिसाब से दिल्ली सरकार में कुल 7 मंत्री ही हो सकते हैं।

कौन हैं आतिशी मार्लेना?

आप विधायक आतिशी मार्लेना का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ । आतिशी के पिता विजय कुमार सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे। पंजाबी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखने वाली आतिशी ने दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचलर और डीयू से पढ़ाई के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया। आतिशी ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। लेकिन, वो हार गईं। इसके बाद 2020 में पार्टी ने आतिशी पर विश्वास किया और वे दिल्ली के कालकाजी विधानसभा से विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+