Rekha Gupta: कौन हैं शकुंतला, जो Delhi CM रेखा गुप्‍ता के लिए लेकर आईं मक्खन, लस्सी व मलाई वाला दूध, VIDEO

Rekha Gupta CM Delhi: रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री बन गई हैं। दिल्‍ली के शालीमार बाग से भाजपा विधायक रेखा गुप्‍ता का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी 2025 की दोपहर को दिल्‍ली के रामलीला मैदान में हुआ है। दिल्‍ली की नई महिला मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के शपथ ग्रहण समारोह में एक महिला मक्खन व लस्सी मलाई वाला दूध लेकर पहुंची हैं।

दरअसल, रेखा गुप्‍ता दिल्‍ली की बहू व हरियाणा की बेटी है। रेखा गुप्‍ता का जन्‍म 19 जुलाई 1974 को हरियाणा के जींद जिले के गांव नंदगढ़ में हुआ है। रेखा गुप्‍ता 2 साल की थी तब पिता मनीराम की नौकरी स्टेट बैंक आफ इंडिया में लग गई। नौकरी के चलते रेखा गुप्‍ता का परिवार साल 1976 में दिल्ली आकर बस गया। हरियाणा में परिवार के अन्‍य लोग व रिश्‍तेदार रहते हैं, जिनसे रेखा गुप्‍ता का अभी भी जुड़ाव है।

Rekha Gupta Chief Minister Delhi

19 फरवरी 2025 को दिल्‍ली बीजेपी मुख्‍यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्‍ता को विधायक दल की नेता चुने जाने और उनके दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री बनने पर दिल्‍ली के शालीमार बाग समेत हरियाणा के गांव नंदगढ़ से लेकर जुलाना मंडी व जींद में जश्‍न का दौर शुरू हो गया और बड़ी संख्‍या में लोगों ने 20 फरवरी को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की योजना बनाई।

शकुतला देवी हैं रेखा गुप्‍ता की मौसी

पंजाब केसरी के पत्रकार अमनदीप पिलानिया ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की मौसी शकुंतला का वीडियो शेयर किया है, जिसमें शकुंतला छाछ बिलौते हुए व मक्‍खन निकालते और दो केतली में मक्खन व लस्सी मलाई वाला दूध भरकर कार से दिल्‍ली रवाना होते नजर आ रही हैं।

REKHA GUPTA Village: रेखा गुप्‍ता गांव आती तो मांगती मक्खन व लस्सी मलाई वाला दूध

मीडिया से बातचीत में रेखा गुप्‍ता की मौसी शकुंतला कहती हैं कि बेटी के दिल्‍ली सीएम बनने पर खुशी हो रही है। रेखा जब भी गांव आती थी तो उसे यहां का मक्खन व लस्सी मलाई वाला दूध बहुत पसंद था। इसलिए वो अब दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री बन गई है तो उसके लिए मक्खन व लस्सी मलाई वाला दूध लेकर जा रही हूं।

Rekha Gupta Chief Minister Delhi

Rekha Gupta like to eat? रेखा गुप्‍ता को खाने में क्‍या-क्‍या पसंद है?

मौसी शकुंतला ने बताया कि रेखा गुप्‍ता को मक्खन व लस्सी मलाई वाला के अलावा बाजरे की रोटी, टिंड्डी की सब्‍जी बहुत पसंद थी। यह सब उसे अपने हाथ से बनाकर खिलाए हैं। अब शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर रेखा की पसंद की खाद्य सामग्री लेकर दिल्‍ली जा रही हूं।

Rekha Gupta Chief Minister Delhi

Rekha Gupta Home Address Delhi: रेखा गुप्‍ता के घर का पता क्‍या है?

शकुंतला ने बताया कि दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आयोजित दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता को यह सब खिलाने का मौका नहीं मिलेगा। इसलिए वे उनके शालीमार बाग स्थित घर जाएंगी। वहां रेखा गुप्‍ता को खिलाएंगे। बता दें कि रेखा गुप्‍ता के घर का पता मकान नं. 92, द्वितीय तल, ए पी ब्लॉक, शालीमार बाग, दिल्ली-110088 है। रेखा गुप्‍ता की उम्र 50 साल है। इनके पति का नाम MANISH GUPTA है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+