राकेश टिकैत बोले- आज किसानों को अगर LG से नहीं मिलने दिया गया तो हम दिल्ली कूच करेंगे

नई दिल्ली, जून 26: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्‍ता राकेश टिकैत का कहना है कि, यदि किसानों के प्रतिनिधिमंडल को उपराज्यपाल से नहीं मिलने नहीं दिया जाता है तो वे दिल्‍ली कूच करेंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर टिकैत ने आज शाम को कहा कि, हम कैसे दिल्‍ली जाएंगे, इसकी तैयारियों को लेकर बैठक चल रही है। उन्‍होंने कहा कि, हमें उपराज्यपाल से मिलना है और उनके पास जरूर जाएंगे।

गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों किसान

गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों किसान

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ''हमारे (दिल्ली-उत्तराखंड के) किसानों की मुलाकात गवर्नर साहब से नहीं कराई गई है। उन्‍हें रोका गया है। वहां अगर दिल्ली के उपराज्यपाल से किसानों की मुलाकात नहीं हुई तो गाजीपुर बॉर्डर से भी किसान दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। गाजीपुर बॉर्डर पर हजारों किसान मौजूद हैं।

Recommended Video

    Farmers Rally: देशभर में Raj Bhawan कूच कर रहे किसान, LG को सौंपेंगे ज्ञापन | वनइंडिया हिंदी
    'गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक'

    'गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक'

    टिकैत अभी दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर के धरना स्थल पर ही हैं। आज दोपहर को उनकी गिरफ्तारी की अफवाह उड़ी। किसान एकता मोर्चा नाम के एक ट्विटर हैंडल से ऐसा ट्वीट किया गया। जिसे दिल्‍ली पुलिस ने रीट्टवीट करते हुए फेक न्यूज बताया। बाद में खुद राकेश टिकैत ने भी अफवाह पर प्रतिक्रिया दी। टिकैत ने कहा, "मेरी गिरफ्तारी की खबरें भ्रामक हैं। मैं गाजीपुर बॉर्डर पर हूं और सब ठीक है।"

    किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे

    किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे

    गौरतलब हो कि, आज 26 जून को किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे हो रहे हैं। विभिन्न किसान संगठनों से जुड़े लोग आज देशभर में राज्यपालों को अपने आंदोलन से जुड़े ज्ञापन सौंप रहे हैं। ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम दिए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) की ओर से कहा गया है कि, राज्यपालों को ज्ञापन देशभर में सौंपे जाएंगे। गाजीपुर (दिल्ली-उत्तर प्रदेश) बॉर्डर पर बीकेयू की युवा विंग के अध्यक्ष गौरव टिकैत ने कहा कि, हम आज देश भर के राज्यपालों (नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए) को ज्ञापन सौंपेंगे। हालांकि, इस दौरान संयम पूरा बरतेंगे और आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा।

    हरियाणा में भी प्रदर्शन तेज

    हरियाणा में भी प्रदर्शन तेज

    यहां सोनीपत, पंचकूला और बहादुरगढ़ समेत कई जिले एवं शहरों में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने के लिए राज्यपाल के आवास की ओर मार्च निकालने के लिए प्रदर्शनकारी पंचकूला में गुरुद्वारा नाडा साहिब के पास एकत्र हुए। जिसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन मुस्तैद हो गया। पंचकूला के डीसीपी मोहित हांडा ने कहा कि, हमारे पास किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त बल है। हम शांति से स्थिति से निपटने की कोशिश करेंगे। हांडा ने यह भी कहा कि, हमें उम्मीद है कि आज के सभी कार्यक्रम बिना किसी (उल्लंघन) कानून-व्यवस्था की स्थिति के आयोजित किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+