संजय सिंह के परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले- झूठे मुकदमें में गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है
आम आदमी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद चल रहे हैं। शराब के शराब घोटाले में उनके घर पर छापेमारी के बाद 4 अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था। वहीं शुक्रवार को हाईकोर्ट ने संजय सिंह की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने प्रवर्तन निदेशायलय के एक्शन को चुनौती दी थी।

संजय सिंह को जेल भेजे जाने पर आम आदमी पार्टी कर्यकर्ता दिल्ली समेत अन्य राज्यों में प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं किसानों के नेता राकेश टिकैत ने संजय सिंह पर झूठा केस चलाए जाने की बात कही है।
राकेश टिकैत ने आप सांसद संजय सिंह के परिवार से शनिवार को मुलाकात की और ढाढस बधाई। संजय सिंह के परिवार से मुलाकात के बाद संजय सिंह ने कहा अडानी के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के गुनाह में मोदी सरकार द्वारा फर्जी मुकद्दमें में संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
राकेश टिकैट ने कहा संसद में देश की आवाज उठाने वाले संजय सिंह आजाद की झूठे मुकदमें में गिरफ्तारी के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।
बता दें संजय सिंह को अरेस्ट कर जेल भेजे जाने के बाद से राकेश टिकैत लगातार आप सांसद की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने पहले भी कहा था कि चूंकि संजय सिंह संसद में देश की आवाज बने इसलिए मोदी सरकार ने उन्हें जेल में डलवा दिया। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यूपी के मेरठ के अलावा दिज्ली में संजय सिंह को जेल में जाने के खिलाफ प्रदर्शन कर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आप ने फिर केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि संजय सिंह को झूठे केस में फंसा कर उन्हें जेल में डाला गया है।
आम आदमी पार्टी ने कहा क्योंकि संजय सिंह ने मई महीने में मणिपुर में हुई हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने जैसे अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई थी, इसलिए उन्हें चुप करवाने के लिए उन्हें राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था और आज तक उनका निलंबन रद्द नहीं किया गया है।
इसके साथ ही आप ने कहा संजय सिंह संसद में लगातार पिछड़ों, दिलितों, आदिवासियों और समाज के कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाते रहे हैं और सरकार से सवाल पूछते रहे हैं, इसलिए उन पर झूठ मुकद्दमा चलाकर जेल में बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications