'करोड़ों रुपए का घर, भ्रष्टाचार, पॉल्यूशन, सिर्फ झूठे वादे...', राहुल गांधी का केजरीवाल पर तीखा हमला
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी का दौर जारी है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और उनकी पार्टी की सरकार को जमकर निशाने पर लिया। इसके साथ उन्होंने पीएम मोदी पर भी झूठे वादे करने के आरोप लगाए। अपने भाषण के दौरान कांग्रेस नेता पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों की याद दिलाई और कहा कि मौजूदा आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार ने सब कुछ खत्म कर दिया। राहुल गांधी ने पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में भ्रष्टाचार और प्रदूषण को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल राहुल गांधी ने दिल्ली में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दोनों ही जनता से झूठे वादे करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "वेगनआर में आए सीधे शीशमहल के पार्किंग लॉन में चले गए। करोड़ों रुपए का घर, भ्रष्टाचार, पॉल्यूशन, जो शीला जी ने इंफ्रस्टक्चर बनाया था, सड़कें, पुल फ्लाईओवर बनया था... विकास का काम किया उन सब को केजरीवाल ने खत्म कर दिया और सिर्फ झूठे वादे करते हैं। अब केजरीवाल, पीएम मोदी की स्पीच सुनिए, एक के बाद एक झूठी बात बोलते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications